
धीरेन्द्र जोशी/उदयपुर . लोकसभा चुनाव ( Lok Sabha Election 2019 ) में उदयपुर संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला उदयपुर जिले के छह एवं प्रतापगढ़ व डूंगरपुर के एक-एक विधानसभा क्षेत्रों के 20.69 लाख 559 मतदाता करेंगे। इनमें से 51.71 प्रतिशत पुरुष और 49.28 प्रतिशत महिला मतदाता हैं। निर्वाचन विभाग ने मतदाता सूचियों में अंतिम संशोधन के बाद उन्हें प्रत्याशियों को उपलब्ध करवाना शुरू कर दिया है। सूची में महिला-पुरुष के साथ ही दिव्यांग, थर्ड जेंडर, नौकरी करने वाले और विदेशों में रहने वाले मतदाता शामिल हैं।
8 मॉडल बूथ
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार हर विधानसभा क्षेत्र में एक मॉडल बूथ बनाना है। उदयपुर जिले के 8 विधानसभा क्षेत्रों में 11 मॉडल बूथ बनाए गए हैं। इन पर मतदाताओं के लिए छाया-पानी के साथ ही दिव्यांग मतदाताओं के लिए भी विशेष व्यवस्था की जाएगी।
8 महिला बूथ
हर विधानसभा क्षेत्र में एक महिला बूथ होगा। इन पर महिला कार्मिक ही लगाई जाएंगी। शहर में बूथ 56 यानी सेंट पॉल स्कूल महिला बूथ बनाया गया है।
दिव्यांग बूथ तय
चुनाव से जुड़े जिला स्तरीय अधिकारियों ने दिव्यांग बूथ को लेकर भी तैयारी कर ली है। इन बूथों पर दिव्यांग कार्मिक सेवाएं देंगे। इस संबंध में निर्वाचन आयोग से अनुमति मांगी गई है। पुला स्थित बूथ संख्या 21 और 22 को दिव्यांग बूथ बनाना प्रस्तावित किया गया है।
सामान्य मतदाता
पुरुष 10,37,852
महिला 10,14,467
थर्ड जेंडर 01
कुल 20,52,320
दिव्यांगता मतदाता
पुरुष 11,377
महिला 5571
थर्ड जेंडर 0
कुल 16,948
प्रवासी मतदाता
पुरुष 22
महिला 8
थर्ड जेंडर 0
कुल 30
इन सर्विस मतदाता
पुरुष 248
महिला 13
थर्ड जेंडर 0
कुल 261
Published on:
16 Apr 2019 02:12 pm
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
