
- मुहाना थोक मंडी में आज लहसुन के दामों आई गिरावट
जयपुर। राजधानी जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज सब्जियों के भावों में गिरावट देखी गई। आज थोक मंडी में हरी मटर सस्ती होकर 15 से 16 रुपए के बीच बिकी। वहीं टमाटर के दाम भी नीचे आए हैं। इनके अलावा आज फूल गोभी, पत्ता गोभी, बैंगन, लॉकी, नींबू, गाजर, मूली व कद्दू सस्ते बिके। आज थोक मंडी में केवल भिंडी, ग्वार फली और हरी मिर्च के दाम ही ऊपर रहे। दूसरी ओर मुहाना मंडी में आज आलू सस्ता बिका। आज थोक मंडी में आलू के दाम दो से छह रुपए के बीच रहे। प्याज के दाम स्थिर रहे। आज लहसुन के दामों में हल्की गिरावट देखी गई। मुहाना थोक मंडी में आज सब्जियों के भाव इस प्रकार रहे।
मुहाना मंडी आज के सब्जी भाव
टमाटर हाइब्रिड 24 से 25 रुपए
टमाटर देसी 10 से 17 रुपए
मटर 15 से 16 रुपए
मिर्ची 37 से 42 रुपए
बारीक मिर्च 60 से 65 रुपए
फूल गोभी 6 से 10 रुपए
पत्ता गोभी 7 से 8 रुपए
करेला 48 से 50 रुपए
शिमला मिर्च 26 से 28 रुपए
नींबू 25 से 26 रुपए
लोकी 18 से 20 रुपए
भिंडी 55 से 72 रुपए
अदरक 54 से 55 रुपए
ग्वार फली 100 से 110 रुपए
बैंगन 15 से 20 रुपए
कद्दू 13 से 14 रुपए
खीरा पॉलीहाउस 22 से 25 रुपए
टिंडा 12 से 18 रुपए
गाजर 8 से 12 रुपए
मूली 7 से 8 रुपए
- इमरान कुरैशी, उपाध्यक्ष, जयपुर फल सब्जी थोक विक्रेता संघ
---------------------------------------------
आलू-लहसुन में गिरावट
आलू नया 4 से 6 रुपए
आलू पुराना 2 से 5 रुपए
प्याज 10 से 20 रुपए
लहसुन 30 से 100 रुपए
- शिवशंकर शर्मा, अध्यक्ष, मुहाना आलू आढ़तिया संघ, जयपुर
Published on:
23 Jan 2026 11:21 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
