अलवर राजस्थान में बजरी माफियाओं की मनमर्जी पर लगाम लगाकर बजरी की दरों को कम करने व राज्य राजमार्गो को टोल फ्री करने को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी द्वारा जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन में बताया गया कि राजस्थान में बजरी माफियाओं की मनमर्जी और बजरी के वैध खनन की आड़ में मनमाफिक दरों से तथा राज्य राजमार्गो पर लिए जाने वाले टोल टैक्स से आम जन परेशान है, चूँकि आज प्रति टन बजरी के लिए 600 रुपये से अधिक राशी ली जा रही है और वैध खनन के नाम पर राजस्थान में अधिकतर स्थानों पर एक ही समूह के पास बजरी खनन का ठेका है और उसकी आड़ में उस समूह द्वारा रॉयल्टी नाकों पर अधिकतर बदमाशों को बैठा कर रखा जो आये दिन स्थानीय लोगो और किसानो को तंग करते हैं और मनमर्जी से बजरी की दर लेते है वही राज्य राजमार्गो पर टोल लेने से भी लोगो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है और निर्धन और मध्यम वर्ग के लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है । राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी बजरी की दरों को कम करने व राज्य राजमार्गो को टोल फ्री करने की मांग को लेकर लगातार मांग कर रही है और लोकतांत्रिक रूप से प्रदर्शन करके दोनों मांगो का लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया है और आज फिर से पुरे प्रदेश की जनता की भावना को मुख्यमंत्री के समक्ष ज्ञापन के माध्यम से पहुंचाया गया और जनहित में जल्द से जल्द बजरी की दरों को कम करने तथा राज्य राजमार्गो पर टोल टैक्स फ्री कर आवश्यक आदेश जारी कर जनता को राहत प्रदान की जाए।