
Rajasthan Election 2023: विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को मालवीय नगर से भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सराफ, बगरू से भाजपा प्रत्याशी कैलाश वर्मा और सांगानेर से भाजपा के भजनलाल शर्मा ने नामांकन भरा। इस दौरान तीनों ने अपनी संपत्तियों का ब्यौरा दिया है। सराफ के पास कुल 6 करोड़ 18 लाख 43 हजार 588 की संपत्ति है। उनकी पत्नी अलका के पास 7 करोड़ 98 लाख 60 हजार 674 की संपत्ति है। बीते पांच साल में सराफ की संपत्ति 2 करोड़ 42 लाख रुपए बढ़ी है। उनके पास 100 ग्राम सोना और पत्नी के पास 1 किलो 640 ग्राम सोना है।
बगरू से भाजपा प्रत्याशी कैलाश वर्मा लखपति और पत्नी करोड़पति है। कैलाश वर्मा के पास कुल 6.69 लाख रुपए की संपत्ति है। जबकि पत्नी सीता कुमारी की सम्पत्ति 1.69 करोड़ रुपए है। पिछले पांच साल में कैलाश वर्मा की सम्पत्ति घटी है और पत्नी की सम्पत्ति बढ़ी है। वर्मा की कुल सम्पत्ति 21.07 लाख रुपए कम हुई है। वहीं उनकी पत्नी की संपत्ति 1.18 करोड़ बढ़ी है। कैलाश वर्मा के पास न तो खुद का मकान है, न कोई वाहन है। पत्नी सुनीता कुमारी के नाम 1.45 करोड़ का भूखंड है।
यह भी पढ़ें : Rajasthan Election 2023: रिश्तों पर भारी सियासत, यहां जीजा-साली और देवरानी-जेठानी ने ठोकी ताल
भजनलाल के पास 1.24 करोड़ की संपत्ति
सांगानेर से भाजपा प्रत्याशी भजनलाल शर्मा के पास मकान-गाड़ी-नकदी है। उनकी कुल संपत्ति 1 करोड़ 24 लाख 83 हजार 349 रुपए है। पत्नी के पास 21.73 लाख रुपए की सम्पत्ति है। उनके नाम 1 करोड 3 लाख कीमत की प्रॉपर्टी है और बैंक में स्वयं के पास 11.42 लाख और पत्नी के पास 10 हजार रुपए है।
Published on:
04 Nov 2023 10:07 am

बड़ी खबरें
View Allखास खबर
ट्रेंडिंग
