4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Politics : इंदिरा गांधी पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, विधानसभा में रातभर चला धरना, आज जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन

राजस्थान विधानसभा में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर विवादित टिप्पणी के मामले में कांग्रेस ने हल्ला बोल दिया है।

2 min read
Google source verification

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर विवादित टिप्पणी के मामले में कांग्रेस ने हल्ला बोल दिया है। छह कांग्रेस विधायकों को सस्पेंड करने के बाद गतिरोध बढ़ गया है। कांग्रेस विधायकों का कल से सदन में धरना जारी है। आज रात भर कांग्रेस विधायक सदन में ही रहे। इस दौरान कांग्रेस विधायकों ने रामधुनी की, इसके बाद वहीं पर सो गए। विधानसभा में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी पर सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री की टिप्पणी का कांग्रेस विरोध कर रही है। आज प्रदेशभर में कांग्रेस की ओर से सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। कल स्पीकर वासुदेव देवनानी ने गोविंद सिंह डोटासरा, उप नेता प्रतिपक्ष रामकेश मीणा, अमीन कागजी, जाकिर हुसैन गैसावत, हाकम अली खान और संजय कुमार को बजट सत्र की बची हुई अवधि के लिए निलंबित कर दिया था।

जूली ने कहा, इन लोगों ने बवंडर बना दिया है..

जूली ने आज सुबह कहा कि हमारी छोटी सी डिमांड है। जो शब्द इंदिरा गांधी के खिलाफ बोले गए हैं। वह विलोपित किया जाए। इसके अलावा हमारी कोई डिमांड नहीं है, इस बात पर भी सत्ता पक्ष एग्री नहीं हो यह तो गलत है। इन लोगों ने बवंडर बना दिया है, सदन की गरिमा को तार तार किया जा रहा है। राजस्थान विधानसभा जैसी गरिमा कहीं और नहीं है। जो काम सत्ता पक्ष को करने चाहिए, वह विपक्ष कर रहा है।

देर रात वार्ता विफल, सोमवार तक धरना जारी रहने के संकेत…

कांग्रेस विधायक रातभर सदन में ही रहे। वहीं पर बिस्तर लगाकर सोए। देर रात तक सरकार से वार्ता का दौर चला, लेकिन बात नहीं बनी। संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, खाद्य मंत्री सुमित गोदारा, गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने नेता प्रतिपक्ष के चेंबर में वरिष्ठ विधायकों से वार्ता की, लेकिन सहमति नहीं बन पाई। वार्ता विफल होने के बाद अब सोमवार तक धरना जारी रहने की संभावना है। शनिवार और रविवार को विधानसभा की छुट्टी है। सोमवार को ही अब सदन चलेगा। ऐसे में धरना तब तक खिंचने के आसार बन गए हैं।

मंत्री गहलोत की टिप्पणी को लेकर हुआ था विवाद..

विधानसभा में शुक्रवार को प्रश्नकाल के दौरान सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत की इंदिरा गांधी पर की गई टिप्पणी पर कांग्रेस ने वैल में आकर हंगामा किया था। अविनाश गहलोत ने सवाल के जवाब में कहा था कि 2023-24 में आपकी दादी इंदिरा गांधी के नाम पर योजना का नाम रखा था। मंत्री की इस टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस विधायकों ने वैल में आकर भारी हंगामा किया। संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि दादी सम्मानित शब्द है। पटेल बोल रहे थे इसी दौरान हंगामा बढ़ गया। कांग्रेस विधायक स्पीकर की टेबल तक पहुंचने लगे। इसी दौरान स्पीकर ने सदन की कार्यवाही को आंधे घंटे के लिए स्थगित कर दिया। इस मुद्दे पर बने गतिरोध के कारण सदन की कार्यवाही चार बार स्थगित हुई।