
राजस्थान के बैंड 'स्वेगस्थान' सेमीफाइनल परफॉर्मेंस रविवार को, बैंड से जुडे हैं सिंगर रवीन्द्र उपाध्याय
जयपुर। रियलिटी शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' के मंच पर राजस्थान का म्यूजिक खास पहचान बनाए हुए है और इस बार राजस्थान की भाषा और म्यूजिक को 'स्वेगस्थान' बैंड प्रस्तुत कर रहा है। सेमीफाइनल शूट करने के बाद मुंबई से जयपुर आए बैंड के कलाकारों ने पत्रिका से अनुभव शेयर करते हुए कहा कि इस बैंड को बनाने का उद्देश्य राजस्थान के फोक म्यूजिक और लैंग्वेज को इंटरनेशनल लेवल पर पहचान दिलानी है। बैंड में प्रमुख सदस्य के रूप में बॉलीवुड सिंगर रवीन्द्र उपाध्याय जुड़े हुए हैं, उन्होंने राजस्थान के अलग-अलग शहरों से आने वाले क्रिएटिव म्यूजिशियन सुमेर डांगी, रैपरिया बालम और सौरभ परिहार के साथ मिलकर 'स्वेगस्थान' बनाया है।
रवीन्द्र ने कहा कि बतौर प्लेबैक सिंगर के रूप में बॉलीवुड से जुड़ा हुआ हूं, लेकिन राजस्थान के म्यूजिक और लैंग्वेज के प्रमोशन के लिए मेरी जिम्मेदारी बनती है, इसी को ध्यान में रखते हुए इस शो में जुड़ हुए हैं। सेमीफाइनल रविवार को प्रदर्शित होगा और इसी रात वूट एप पर वोटिंग शुरू हो जाएगी।
म्यूजिक फैमिली से होने का मिला फायदा
सुमेर डांगी ने बताया कि बैंड में हर तरह का मिश्रण लोगों को नजर आता है, इसमें क्लासिकल, बॉलीवुड, रागों का मिश्रण, हिपहॉप और रैप म्यूजिक की खूबसूरती सबसे खास रहती है। बैंड में जैन्डर प्ले कर रहा हूं, इस इंस्ट्रूमेंट को देश में बजाने वाले लोग बहुत कम है। मैं जोधपुर की म्यूजिक फैमिली से बिलॉन्ग करता हूं और बचपन से ही म्यूजिक को सुनते और समझते आया हूं। इसी अनुभवों को शो में प्रजेंट कर रहा हूं। सौरभ परिहार ने बताया कि इस बैंड में चार लोग हैं और सभी अपनी-अपनी विधाओं के मास्टर्स है। सुमेर रिद्म देखता है, रवीन्द्र भाई की टाइगर जैसी अवाज है और रैपरिया भाई की अपनी यूनिकनैस है, इसके बाद बैंड में गिटार के साथ मेरा कनेक्शन जुड़ जाता है।
बैंड को मिल रही है सराहना
रैपरिया बालम ने बताया कि शो में हमने अभी कुछ ही परफॉर्मेंस दी है और यह बैंड मार्केट में हिट हो गया है। दर्शकों में यह बैंड काफी पॉपुलर हो रहा है। मैं रैप के जरिए राजस्थान की खूबसूरती को प्रस्तुत करता हूं और हर परफॉर्मेंस में इसी तरह के एक्सपेरिमेंट करता हूं। सेमीफाइनल में लोग हमारे गानों पर किरण खैर को डांस करते हुए देख सकेंगे।
Updated on:
14 Dec 2018, 7:26 PM IST
Published on:
14 Dec 2018, 7:23 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.