30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खास खबर

Rajasthan Weather : गुलाबी नगर जयपुर में चली पुरवाई हवा, सर्दी के तेवर नरम

राजधानी जयपुर सहित प्रदेश में अब मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। बसंत ऋतु के आगमन के साथ ही गुलाबी नगर जयपुर से सर्दी के तेवर गायब होने लगी है। आज सवेरे जयपुर में धीमी गति से चली पुरवाई हवा से मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग के अनुसार, जयपुर सहित पूरे प्रदेश में इन दिनों मौसम शुष्क रहेगा।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Feb 12, 2025

– आज सवेरे राजधानी जयपुर में मौसम साफ, हवा चलने से मौसम सुहाना

जयपुर। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश में अब मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। बसंत ऋतु के आगमन के साथ ही गुलाबी नगर जयपुर से सर्दी के तेवर गायब होने लगी है। आज सवेरे जयपुर में धीमी गति से चली पुरवाई हवा से मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग के अनुसार, जयपुर सहित पूरे प्रदेश में इन दिनों मौसम शुष्क रहेगा। उत्तरी हवाओं के जोर से सर्दी का असर कम होगा। अब चल रही पुरवाई हवाओं से मौसम में गर्मी बढ़ेगी। आगामी दिनों में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज सवेरे राजधानी जयपुर में तापमान 13 डिग्री से​ल्सियसरेकॉर्ड किया गया। इससे मौसम में गर्माहट महसूस हुई और लोग अब गर्म कपड़ों से परहेज करने लगे हैं। प्रदेश के अन्य जिलों में भी कमोबेश ऐसी ही ​िस्थति रही।

दिन गर्म, रात को ठंड का अहसास

प्रदेश से सर्दी धीरे-धीरे विदा हो रही है, लेकिन इसकी रफ्तार इतनी धीमी है कि रात के तापमान में अब भी ठंड का असर बना हुआ है। उत्तरी हवाओं के कमजोर पड़ने और पश्चिमी हवाओं के प्रभाव में आने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे लोगों को हल्की गर्मी का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। प्रदेश के अधिकांश जिलों में दिन के समय तेज धूप खिलने से तापमान सामान्य से ऊपर पहुंचने लगा है।

अब होगी तापमान में बढ़ोतरी

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी हवाओं का दौर खत्म हो गया है। इसके चलते पश्चिमी हवाओं के चलने से तापमान में बढ़ोतरी होगी और इस सप्ताह प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग ने अगले पांच दिन तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है और कहा है कि प्रदेश के कुछ इलाकों में आंशिक बादल छाए रहेंगे, जिससे हल्की ठंड बरकरार रहेगी। अगले 48 घंटे में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।