7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खास खबर

Breaking News युवती ने की एफआईआर, तो युवक ने खा लिया जहर, हो गई मौत, परिजनों ने पुलिस से की झूमाझटकी

युवक की मौत से नाराज परिजनों ने शव रखकर किया चक्काजाम, प्रदर्शनकुछ लोगों पर लगाया मारपीट का आरोप, एक घंटे तक चला प्रदर्शन

Google source verification


जबलपुर, एक युवक की मौत से नाराज परिजनों और क्षेत्रीय लोगों ने उसके शव को रविवार दोपहर ग्वारीघाट रोड िस्थत खंदारी नाले के पास रखकर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारी लगातार नारेबाजी कर रहे थे। परिजनों ने कुछ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया। सूचना मिलते ही ग्वारीघाट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों ओर लम्बा जाम लग गया था। एक घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद पुलिस ने जांच व उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।
दर्ज हुआ था अपहरण और छेड़खानी का मामला
जानकारी के अनुसार एक युवती की रिपोर्ट पर ग्वारीघाट थाने में रमन पटेल (20) के खिलाफ 21 दिसम्बर को छेड़खानी और अपहरण का प्रकरण दर्ज किया गया था। वहीं रमन से मारपीट के मामले मे युवती के परिजनों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई।
जहर खाया, अस्पताल से ले गए घर
रमन के परिजनों ने आरोप लगाया कि मामला दर्ज होने से आहात रमन ने जहर खा लिया था। उसे विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसके स्वास्थ्य में सुधार आया। जिसके बाद उसे डिस्चार्ज कराकर परिजन घर ले गए। परिजनों का आरोप है कि शनिवार रात युवती के परिजन उनके घर पहुंचे और रमन से मारपीट कर दी। इस दौरान रमन के सीने पर भी लात मारी, जिस कारण उसकी तबीयत फिर बिगड़ गई। वे उसे अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।
हत्या का प्रकरण दर्ज करने की मांग
रमन की अंतिम यात्रा निकली, तो परिजन शव को लेकर सुख सागर वैली के सामने रूक गए। अर्थी को सड़क पर रख दिया और युवती और उसके परिजनों पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग करने लगे। परिजनों ने आरोप लगाया कि युवती ने रकम से सात से आठ लाख रुपए भी ऐंठे थे, इसके बावजूद उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। सूचना पर ग्वारीघाट थाना प्रभारी भूमेश्वरी चौहान मौके पर पहुंची। हालात नहीं संभले, तो अन्य थानों के पुलिस बल को वहां बुलाया गया। जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हो सका।
जाम में फंसे हजारों लोग
रविवार को अवकाश होने के कारण बड़ी संख्या में लोग ग्वारीघाट दर्शन करने जाते है। ऐसे में चक्काजाम के कारण रविवार को एक घंटे तक हजारेां लोग और सैकड़ो वाहनों के पहिए वहां थम गए। वहां से कोई ऐसा मार्ग भी नहीं था, जहां ट्रैफिक डायवर्ट किया जा सके, जिस कारण एक ओर सुख सागर वैली से झंडा चौक और दूसरी ओर सुखसागर वैली से मॉल तक जाम लग गया था।
वर्जन
युवती की रिपोर्ट पर युवक पर छेड़खानी और अपहरण का तथा युवक की रिपोर्ट पर युवती के परिजनों पर मारपीट का मामला दर्ज किया गया था। युवक ने जहर खा लिया था। बयानों में युवती द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराने से आहत होकर जहर खाने की बात कही। परिजनों को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया गया है।
भूमेश्वरी चौहान, थाना प्रभारी, ग्वारीघाट