scriptतिगांव के दो कोरोना संदिग्धों को किया आइसोलेट | Two corona suspects of Tigaon isolated | Patrika News
खास खबर

तिगांव के दो कोरोना संदिग्धों को किया आइसोलेट

पॉजिटिव मरीजों की चेन में होने के कारण तिगांव निवासी दोनों युवकों को जिला चिकित्सालय छिदंवाड़ा रैफर किया गया है।

Jun 22, 2020 / 05:42 pm

Sanjay Kumar Dandale

Coronavirus

Coronavirus cases reports in New Zealand, two new cases surfaced on Sunday

छिंदवाड़ा/पांढुर्ना . बैतूल जिले के प्रभातपट्टन ब्लॉक में 16 जून को मुंबई से लौटे से एक किशोर और एक बालिका की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। ये दोनों पांढुर्ना के वाहन चालकों के साथ मुंबई से पांढुर्ना लौटे थे। इनके साथ तिगांव के दो युवक भी लौटे थे। पॉजिटिव मरीजों की चेन में होने के कारण तिगांव निवासी दोनों युवकों को जिला चिकित्सालय छिदंवाड़ा रैफर किया गया है।
रविवार दोपहर बाद एंबुलेंस युवकों को लेने तिगांव पहुंची थी। हालांकि दोनों वाहन चालकों को रैफर नहीं किया जा सका है। जानकारी के अनुसार मुंबई से लौटने के बाद सभी की स्क्रीनिंग सिविल अस्पताल पांढुर्ना में हुई थी। बीएमओ डॉ. अशोक भगत का मानना है कि एक एंबुलेंस में दो ही लोगों को रैफर किया जा सकता है। तिगांव में रहने वाले दोनों युवक होम क्वॉरंटीन थे। इसी तरह नगर के जाटवा वार्ड और ग्राम बोथिया के चालकों को भी क्वॉरंटीन किया गया है। इनके सेंपल लेकर कोरोना जांच के लिए भेजे जा रहे है।
पहले भी बैतूल जिले से मिली थी चेन:- इससे पहले भी बैतूल जिले से ही कोरोना की चेन पांढुर्ना में मिली थी। मुंबई से लौटे युवकों के साथ उत्तमडेरा निवासी युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। एक बार फिर से इसी तरह का हडक़ंप मच गया है। पांढुर्ना में चार पॉजिटिव मरीज मिल चुके है। इनमें से तीन मरीज ठीक हो चुके है। एक मरीज का उपचार चल रहा है। राहत के बीच एक बार फिर हडक़ंप मच गया है। संदिग्धों की जांच रिपोर्ट का सभी को इंतजार रहेगा।

Home / Special / तिगांव के दो कोरोना संदिग्धों को किया आइसोलेट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो