मालाखेड़ा. ग्रामीण क्षेत्र में तूफानी बारिश ने सबको झकझोर कर रख दिया। गनीमत यह रही की पक्का मकान के गिरने, टीन सेड के उडऩे, बड़े पेड़ों गिरने से कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं क्षेत्र में तूफानी हवा और बारिश से टीन टपर उड़े। जिससे कई जगह विद्युत पोल धराशाई हुए। विद्युत तार केवल भी टूट कर गिरे। जिसके चलते करीब आधा दर्जन गांवों में अफरा तफरी मच गई।