
शहडोल. विराट कप फुटबॉल प्रतियोगिता के सातवे दिन बालकों का सेमीफाइनल शहडोल और पुष्पराजगढ़ के बीच खेला गया। जिसमें पुष्पराजगढ़ 6-5 से विजय रही है। मैच ड्रॉ होने की स्थिति में पेनल्टी शूटआउट में पुष्पराजगढ़ से जर्सी नंबर 8 देवेंद्र सिंह जर्सी नंबर 12 प्रमोद, जर्सी नंबर 3 नारायण जर्सी नंबर 5 नंदकिशोर, जर्सी नंबर नव दीपक, जर्सी नंबर 14 छत्रपाल सिंह एक-एक गोल किया।
शहडोल से जर्सी नंबर 13 अमन, जर्सी नंबर 11 राहुल, जर्सी नंबर 5 इंद्रजीत जर्सी नंबर 4 हेमंत जर्सी नंबर 7 अभय एक-एक गोल किया इस तरह पेनल्टी शूटआउट में पुष्पराजगढ़ 6 5 से विजय रही। इसी तरह बालिकाओं का सेमीफाइनल मैच रिलायंस फाउंडेशन व अल्ट्राटेक कोल माइंस विचारपुर के बीच मैच खेला गया जिसमें अल्ट्राटेक विचारपुर 2-0 से विजय रही। जर्सी नंबर 9 सानिया दो गोल दागेे। पुष्पराजगढ़ के विधायक फुंदेलाल सिंह शहडोल नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल उपसंचालक युवक खेल डॉ आर सिंह वास मनीष सिंह चौहान रिलायंस फाउंडेशन से राजीव श्रीवास्तव, प्राचार्य भावना तिवारी शिक्षक प्रतिमा पांडेय के अतिथ्य में मैच हुए। शुक्रवार को दूसरा सेमीफाइनल मैच मेडियारास और कोतमा के बीच खेला जाएगा।
Updated on:
27 Sept 2024 12:15 pm
Published on:
27 Sept 2024 12:14 pm
बड़ी खबरें
View Allखास खबर
ट्रेंडिंग
