2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नौसेना की पहली महिला पायलट शिवांगी का क्या है सपना

-शिवांगी 2 दिसंबर को कोच्चि में सब लेफ्टिनेंट (sub lieutenant shivangi) के तौर पर भारतीय नौसेना (indian navy) में तैनात होंगी। वे नौसेना में कम दूरी के फिक्स्ड विंग डोर्नियर (fixed wing Dornier) सर्विलांस विमान उड़ाएंगी, जो इलेक्ट्रॉनिक सेंसर सहित कई अत्याधुनिक तकनीक से लैस हैं। शिवांगी का सपना है कि वह लंबी दूरी के विमान उड़ाए।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Pushpesh Sharma

Dec 01, 2019

नौसेना की पहली महिला पायलट शिवांगी का क्या है सपना

नौसेना की पहली महिला पायलट शिवांगी

जयपुर.

भारतीय नौसेना में पहली महिला पायलट बनने जा रही शिवांगी फिक्स्ड विंग डोर्नियर सर्विलांस विमान उड़ाएंगी। ये विमान कम दूरी के समुद्री अभियानों में भेजे जाते हैं और इलेक्ट्रॉनिक सेंसर सहित कई अत्याधुनिक तकनीक से लैस हैं। शिवांगी कहती हैं, विमान उड़ाने के लिए आपको सुपर टेलेंटेड होने की जरूरत नहीं है, लेकिन जज्बा और ध्यान जरूरी है। चूंकि उड़ान स्वाभाविक प्रवृत्ति के विपरीत है इसलिए फोकस करना जरूरी है। नौसेना में शामिल होने से पहले शिवांगी ने केवल एक ही बार गोवा में समुद्र देखा था।

अब तक शिवांगी डोर्नियर की 60 उड़ानों में 100 घंटे से अधिक दे चुकी हैं। अब शिवांगी का सपना लंबी दूरी के विमानों को उड़ाना हैं। उन्होंने पिछले वर्ष ही कोच्चि स्थित इंडियन नेवल एयर स्क्वाड्रन 550 में हिस्सा लिया। दिसंबर के अंत तक नौसेना में दो और महिला पायलट सब लेफ्टिनेंट शुभांगी और दिव्या भी येलहांका में शामिल होंगी। इससे पहले वर्ष 2016 में भावना कांत, अवनी चतुर्वेदी और मोहाना सिंह वायुसेना में बतौर पायलट भर्ती हुई थीं।

पिछले वर्ष नौसेना में शामिल हुईं
बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली शिवांगी को पिछले वर्ष जून में औपचारिक रूप से नौसेना में शामिल किया गया था। सिक्किम मणिपाल इंस्टीट्यूट से बीटेक किया। इसके बाद जयपुर के एमएनआइटी में एमटेक किया। इसी दौरान बेंगलूरु में एक अन्य प्रतियोगिता में भाग लिया। यहां से चयन के बाद एझिमाला में भारतीय नौसेना अकादमी में कोर्स शुरू किया। शिवांगी भारतीय नौसेना एकेडमी में 27 एनओसी कोर्स के तहत बतौर पायलट शामिल हुई थीं।

Story Loader