4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Live Updates Cloudburst: हिमाचल में प्रकृति का कहर जारी, लाहौल-स्पीति में फिर फटा बादल, बाढ़ जैसे हालात

Cloudburst: हिमाचल प्रदेश में प्रकृति का कहर जारी है। लाहौल-स्पीति में एक बार फिर बादल फटने की घटना सामने आई है। भारी बारिश से डांग और शिचिलिंग गांव में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Patrika Desk

Aug 05, 2024

Cloudburst: हिमाचल प्रदेश में प्रकृति का कहर जारी है। लाहौल-स्पीति में एक बार फिर बादल फटने की घटना सामने आई है। भारी बारिश से डांग और शिचिलिंग गांव में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बादल फटने से लोगों के सामने कई सारी समस्या खड़ी हो गई हैं। रोजमर्रा की चीजों के लिए लोगों को संघर्ष करना पड़ रहा है। बादल फटने की वजह से कई सारी सड़कें बाधित हो गई हैं। राहगीर घंटों जाम में फंसे हुए नजर आ रहे हैं।

घर से खेतों तक पानी का सैलाब, मलब से ढका पूरा इलाका

जानकारी के मुताबिक, लौह-स्पीति में एनएच-505 पर माने डांग और शिचिलिंग की पहाड़ियों में बादल फट गया। इसकी वजह से यहां बहने वाले नालों में पानी का बहाव तेज हो गया और अचानक बाढ़ आई। मौसम के ऐसे रौद्र रूप से नदी-नाले उफान पर हैं। घर, खेत और दुकान सभी जगह पानी का सैलाब है। स्पीति के सगनम गांव में जगह-जगह चट्टानें बिखरी हुई नजर आ रही हैं। आसपास का पूरा इलाका मलबे से ढका हुआ दिखाई दे रहा है।