साथ में करते हैं प्रैक्टिस
बता दें कि अतनु दास और दीपिका ने पिछले साल जूून में विवाह किया है। मैच जीतने के बाद अतनु ने कहा कि हम साथ में यात्रा करते हैं, प्रैक्टिस करते हैं, प्रतियोगिता करते हैं और जीतते हैं। साथ ही अतनु ने कहा कि दीपिका को पता है कि उन्हें क्या पसंद है और क्या नहीं। बता दें कि भाारत के रिकर्व तीरंदाजों का यह वर्ल्ड कप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है, जिन्होंने दो व्यक्तिगत और एक टीम गोल्ड जीता है। बता दें कि भारत के लिए दीपिका, अंकिता भकत और कोमलिका बारी ने टीम वर्ग में गोल्ड जीता। टीम वर्ग में इन्होंने मैक्सिको को 5-4 से हराया। वहीं इससे पहले भकत और दास ने अमरीका को 6-2 से हराकर ब्रॉन्ज जीता था।