21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वर्ल्ड कप में 3 स्वर्ण पदक जीतकर फिर दुनिया की नंबर-1 तीरंदाज बनीं दीपिका

दीपिका के स्वर्ण पदक जीतने के बाद सचिन तेंदुलकर ने ट्विटर पर लिखा,'दीपिका का जबर्दस्त प्रदर्शन। आप इस सफलता और मान्यता की सही मायने में हकदार हैं।

1 minute read
Google source verification
deepika_kumari.jpg

नई दिल्ली। वर्ल्ड कप के तीसरे चरण में तीन स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की स्टार तीरंदाज दीपिका कुमारी (Archer Deepika Kumari) सोमवार को विश्व रैंकिंग में फिर नंबर-1 पायदान पर पहुंच गई हैं। रांची की रहने वाली 27 वर्षीय खिलाड़ी दीपिका ने पहली बार वर्ष 2012 में नंबर एक रैंकिंग हासिल की थी। उन्होंने रविवार को रिकर्व की तीन स्पार्धाओं-महिलाओं की व्यक्तिगत, टीम और मिश्रित युगल में स्वर्ण पदक जीते हैं। विश्व तीरंदाजी ने दीपिका के शानदार प्रदर्शन के बाद ट्वीट किया,‘इससे दीपिका सोमवार को विश्व रैंकिंग में नंबर एक स्थान हासिल कर लेंगी।’

यह भी पढ़ें:—विराट कोहली और रोहित शर्मा में से बेहतर कौन? आकाश चोपड़ा के सवाल पर एक्सपर्ट्स ने दिया जवाब

दीपिका ने अंकिता और कोमोलिका के साथ जीता स्वर्ण
दीपिका ने पहले अंकिता भगत और कोमोलिका बारी के साथ मिलकर रिकर्व टीम स्पर्धा में मैक्सिको को 5-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में दीपिका और उनके पति अतनु दास की पांचवीं वरीय जोड़ी ने नीदरलैंड के जेफ वान डेन बर्ग और गैब्रिएला शोलेसर से 0-2 से पिछड़न के बाद वापसी करते हुए 5-3 से जीत हासिल की।

व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में एलिना को हराया
दीपिका ने महिला व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा के फाइनल में रूस की एलिना ओसिपोवा को 6-0 से हराकर एक दिन में स्वर्ण पदकों की हैट्रिक पूरी की।

यह भी पढ़ें:—पाकिस्तानी खिलाड़ी कामरान ने लिया कोहली का पक्ष, बोले-'क्या गारंटी है दूसरा कप्तान ट्रॉफी दिला देगा?'

सचिन ने किया ट्वीट
दीपिका के स्वर्ण पदक जीतने के बाद सचिन तेंदुलकर ने ट्विटर पर लिखा,'दीपिका का जबर्दस्त प्रदर्शन। आप इस सफलता और मान्यता की सही मायने में हकदार हैं। पेरिस में जारी तीरंदाजी वर्ल्ड कप में आपके प्रदर्शन ने दिखा दिया है कि ओलंपिक में दुनिया क्या देखेगी। आपकी उपलब्धियों पर गर्व है। टोक्यो ओलंपिक के लिए आपको शुभकामनाएं।'