इंडोनेशिया ओपन 2021 में भारत की दो बार की ओलम्पिक पदक विजेता और स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु फिर से सेमीफाइनल में हारकर ,खिताब जीतने से चूक गई। सिंधु ने इंडोनेशिया ओपन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल तक का सफर बड़े आसानी से तय कर लिया था। एक समय ऐसा लग रहा था कि सिंधु इस बार खिताब जीतने में कामयाब हो जाएंगी, लेकिन सेमीफाइनल के लिए हुए मुलाबले में पूर्व विश्व चैम्पियन और थाईलैंड की स्टार प्लेयर तीसरी वरीयता प्राप्त दुनिया की आठवें नंबर की खिलाड़ी रेचानोक इंतानोन के हाथों हार झेलना पड़ा। रेचानोक इंतानोन ने भारतीय पीवी सिंधु को 54 मिनट तक चले इस मुकाबले में 15-21 ,21-9 ,21-14 से शिकस्त दी।