नई दिल्ली। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में खेलो इंडिया विंटर गेम्स का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन किया। गुलमर्ग विंटर गेम्स में देशभर के विभिन्न राज्यों से 1200 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रधानमंत्री ने उद्घाटन के बाद खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेल मात्र एक प्रतिस्पर्धा नहीं है बल्कि यह देश का मान-सम्मान और ओलंपिक्स के पोडियम तक पहुंचने का अवसर भी हैं।