
रोनाल्डो
English Premier League Results: लिवरपूल (LiverPool) के खिलाफ बड़ी हार से निराश मैनचेस्टर यूनाईटेड के फैन्स औऱ खिलाड़ियों को अब एक बड़ा तोहफा मिला है. दरअसल इंग्लिश प्रीमियर लीग के 10वें मैच डे पर मैनचेस्टर यूनाईटेड (Manchester United) ने टोटेनहम (Tottenham) पर एकतरफा 3-0 से जीत दर्ज की है. इस जीत में मैनचेस्टर के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Ronaldo) की अहम भूमिका रही और उन्होंने मैच के हाफ में गोल कर अपनी टीम को लीड दिलवाई. इसके बाद रोनाल्डो ने मैच के दूसरे हाफ में एक गोल को शानदार तरीके से असिस्ट किया. मैनचेस्टर यूनाईटेड की टोटेनहम पर जीत बहुत खास है. इस जीत के साथ ही मैनचेस्टर यूनाईटेड लीग के टॉप 5 टीमों में फिर से वापसी कर ली है.
बड़ी हार पर जीत ने लगाया मरहम
मैनचेस्टर यूनाईटेड के लिए यह जीत बहुत खास है. दरअसल, मैनचेस्टर की टीम को पिछले हफ्ते लिवरपूल के हाथों 5-0 से करारी और ऐतिहासिक हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में टोटेनहम के खिलाफ उनकी यह जीत एक मरहम के जैसे काम करेगी. मैनचेस्टर के हार के बाद फैन्स काफी निराश थे और आलोचक रोनाल्डो और उनके मैनेचर सोल्सकर (Ole Gunnar Solskjaer) की लगातार आलोचना कर रहे थे. पर मैनचेस्टर की टोटनहम पर मिली इस शानदार जीत के बाद सभी आलोचकों के मुंब बंद हो गए हैं.
रोनाल्डो ने किया 39वें मिनट में गोल
टोटेनहम के खिलाफ हुए इस मुकाबले में मैनचेस्टर के स्टार खिलाड़ी रोनाल्डो का फॉर्म दिखा और उन्होंने मैच के 39वें मिनट में शानदार गोल किया. मैनचेस्टर इस जीत के साथ ही English Premier League Points Table के पांचवें स्थान पर पहुंच गई है. वही चेल्सी अभी भी 25 अंक के साथ टॉप पर कायम है.
Published on:
31 Oct 2021 02:26 pm
बड़ी खबरें
View Allखेल
ट्रेंडिंग
