नई दिल्ली। कह्ते है कि अगर इरादों में दम हो तो कोई भी मुश्किल आपको अपने लक्ष्य तक पहुंचने से नहीं रोक सकती। इसी बात को अवनि लेखरा ने सच साबित कर दिया है। 11 साल की छोटी सी उम्र में एक हादसे में पैरालिसिस का शिकार हुई अवनि ने आज 30 अगस्त 2021 को सिर्फ 19 साल की कम उम्र में जापान के टोक्यो में चल रहें पैरालंपिक 2020 खेलों में गोल्ड मेडल जीतकर कमाल कर दिखाया है।