scriptखेल मंत्रालय को भेजा नाम, हॉकी स्टार सरदार बनेंगे खेल रत्न! | Patrika News
खेल

खेल मंत्रालय को भेजा नाम, हॉकी स्टार सरदार बनेंगे खेल रत्न!

देश को हॉकी में कई बड़ी सफलताएं दिला चुके और अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के शीर्ष-5 खिलाडि़यों में लगातार शुमार रहे पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान सरदार सिंह को इस साल देश का सर्वोच्च खेल सम्मान मिल सकता है।

May 02, 2017 / 07:59 am

Kamlesh Sharma

Khel Ratan Award

Khel Ratan Award

देश को हॉकी में कई बड़ी सफलताएं दिला चुके और अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के शीर्ष-5 खिलाडि़यों में लगातार शुमार रहे पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान सरदार सिंह को इस साल देश का सर्वोच्च खेल सम्मान मिल सकता है। 
हॉकी इंडिया ने राजीव गांधी खेल रत्न के लिए अपने इस स्टार मिडफील्डर का नाम खेल मंत्रालय को भेजा है। हॉकी इंडिया ने प्रतिष्ठित राजीव गांधी खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार , ध्यानचंद पुरस्कार और द्रोणाचार्य पुरस्कार के बीच अपनी ओर से नामित खिलाडिय़ों की घोषणा की। 
सरदार का नाम राजीव गांधी खेल रत्न के लिए भेजा है, जबकि एसवी सुनील, दीपिका और धर्मवीर के नाम की सिफारिश अर्जुन पुरस्कार के लिए की गई है। डॉ. आरपी ङ्क्षसह, सुमरई का नाम ध्यानंचद अवॉर्ड तथा कोच संदीप, रोमेश का नाम द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए भेजा गया है। 
पुजारा और हरमनप्रीत कौर भी बनेंगे ‘अर्जुन’

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भी इस साल क्रिकेट से अर्जुन बनने वाले क्रिकेटर के नाम का चयन कर लिया है। बीसीसीआई ने इस घरेलू सीजन में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का नाम अर्जुन अवॉर्ड के लिए नामित किया है। पुजारा के साथ ही बीसीसीआई ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर के नाम की सिफारिश भी अर्जुन अवॉर्ड के लिए की है।
सफल कप्तान हैं

भारत ने 2014 में सरदार की कप्तानी में एशियाई खेलों में पाक को हराकर स्वर्ण पदक जीता था और रियो ओलंपिक के लिए सीधे क्वालीफाई किया था। 

Home / Sports / खेल मंत्रालय को भेजा नाम, हॉकी स्टार सरदार बनेंगे खेल रत्न!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो