
Tokyo Olympics 2020: India Best Performance Till Date, Won 7 Medals Including One Gold
टोक्यो। जापान की राजधानी टोक्यो में आयोजित खेलों के महाकुंभ ओलंपिक (Tokyo Olympics 2020) में भारत ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। शनिवार को भारत ने टोक्यो ओलंपिक में पहला गोल्ड जीत कर इतिहास रचा है। इसके साथ ही भारत ने टोक्यो ओलंपिक में एक स्वर्ण पदक के साथ कुल सात मेडल अपने नाम किए हैं।
कुश्ती में सेमीफाइनल का मुकाबला गंवाने के बाद शनिवार को बजरंग पुनिया ने भारत को ब्राउंज मेडल दिलाया तो वहीं, भाला फेंक में नीरज ने देश को पहला गोल्ड दिलाया। ओलंपिक इतिहास में भारत का ये सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। 121 सालों के ओलंपिक इतिहास में एथलेटिक्स में भारत को पहली बार गोल्ड मेडल मिला है।
भारत की झोली में अब तक सात पदक
शनिवार को दो अहम मुकाबले खेले गए, जिसमें भारत ने दोनों में मेडल पक्का किया। कुश्ती के 65 किग्रा भार वर्ग के सेमीफाइनल में 27 साल के बजरंग पुनिया ने भारत को कांस्य पदक दिलाया। पुनिया का मुकाबला कजाखस्तान के पहलवान दौलत नियाजबेकोव से हुई, जिसमें उन्होंने 8-0 से मात देते हुए मेडल अपने नाम किया।
वहीं, आज के दूसरे मुकाबले में भाला फेक (जैवलिन थ्रो) में नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया। उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 87.58 मीटर का रहा। 13 साल बाद ओलंपिक की व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत को दूसरा गोल्ड मिला है। इससे पहले बीजिंग ओलंपिक 2008 में दिग्गज शूटर अभिनव बिंद्रा ने भारत को गोल्ड दिलाया था।
टोक्यो ओलंपिक में भारत को पहला मेडल भारोत्तोलन में मीराबाई चानू ने दिलाया था। मीराबाई ने भारत को सिल्वर मेडल दिलाया था। वहीं दूसरा मेडल पहलवान रवि दहिया ने 57 किग्रा भार वर्ग में भारत को रजत पदक दिलाया है।
इसके अलावा, भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 41 साल बाद इतिहास रचते हुए भारत को कांस्य पदक दिलाया। वहीं, चौथा पदक बैडमिंटन में पीवी सिंधु ने दिलाया तो बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने कांस्य के तौर पर भारत को पांचवां पदक दिलाया। बता दें कि भारत ने टोक्यो ओलंपिक में अब तक का सर्वश्रेठ प्रदर्शन किया है। इससे पहले 2012 के लंदन ओलंपिक में भारत ने 6 पदक जीते थे।
121 सालों में भारत ने जीते 35 पदक
भारत ने खेलों के महाकुंभ ओलंपिक के इतिहास में अब तक 35 पदक जीते हैं। इनमें से 10 स्वर्ण (गोल्ड), 9 रजत (सिल्वर) और 16 कांस्य (ब्राउंज) मेडल शामिल हैं। भारत ने पहली बार 1900 में पेरिस ओलंपिक में भाग लिया था। तब भारत ने दो सिल्वर पदक अपने नाम किए थे। नॉर्मन प्रिचर्ड (Norman Pritchard) ने एथलेटिक्स में दो सिल्वर जीते थे। 121 सालों के इतिहास में भारत ने पहली बार एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। भारत ने पहली बार 1928 में नीदरलैंड ओलंपिक में पहला गोल्ड जीता था। भारत को यह गोल्ड मेडल भारतीय हॉकी टीम ने दिलाई थी।
| खेल का वर्ष | गोल्ड मेडल | सिल्वर मेडल | ब्राउंज मेडल | कुल मडेल |
| 1900 | 0 | 2 | 0 | 2 |
| 1920 | 0 | 0 | 0 | 0 |
| 1924 | 0 | 0 | 0 | 0 |
| 1928 | 1 | 0 | 0 | 1 |
| 1932 | 1 | 0 | 0 | 1 |
| 1936 | 1 | 0 | 0 | 1 |
| 1948 | 1 | 0 | 0 | 1 |
| 1952 | 1 | 0 | 1 | 2 |
| 1956 | 1 | 0 | 0 | 1 |
| 1960 | 0 | 1 | 0 | 1 |
| 1964 | 1 | 0 | 0 | 1 |
| 1968 | 0 | 0 | 1 | 1 |
| 1972 | 0 | 0 | 1 | 1 |
| 1976 | 0 | 0 | 0 | 0 |
| 1980 | 1 | 0 | 0 | 1 |
| 1984 | 0 | 0 | 0 | 0 |
| 1988 | 0 | 0 | 0 | 0 |
| 1992 | 0 | 0 | 0 | 0 |
| 1996 | 0 | 0 | 1 | 1 |
| 2000 | 0 | 0 | 1 | 1 |
| 2004 | 0 | 1 | 0 | 1 |
| 2008 | 1 | 0 | 2 | 3 |
| 2012 | 0 | 2 | 4 | 6 |
| 2016 | 0 | 1 | 1 | 2 |
| 2020 | 1 | 2 | 4 | 7 |
| अब तक | 10 | 9 | 16 | 35 |
Updated on:
07 Aug 2021 07:20 pm
Published on:
07 Aug 2021 06:16 pm
बड़ी खबरें
View Allखेल
ट्रेंडिंग
