2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tokyo Olympics 2020: इजराइल के जूडो प्लेयर टोहार बुटबुल के खिलाफ दो खिलाड़ियों ने किया खेलने से इंकार

Tokyo Olympics 2020: इससे पहले भी नौरीन इजराइल के जूडो प्लेयर बुटबुल के खिलाफ खेलने से इंकार कर चुके हैं। वर्ष 2019 के वर्ल्ड चैंपियनशिप में नौरीन का मुकाबला बुटबुल से होना था, लेकिन उस समय भी नौरीन ने इस मैच से अपना नाम वापस ले लिया था।

2 min read
Google source verification
Tohar Butbul

Tohar Butbul

इजराइल और फिलीस्तीन के बीच तनाव का असर टोक्यो ओलंपिक में भी देखने को मिल रहा है। ऐसे में इजराइल के जूडो एथलीट टोहार बुटबुल के खिलाफ दो खिलाड़ियों ने खेलने से मना कर दिया है। अल्जेरिया के Fethi Nourine ने एक हफ्ते पहले ही 73 किलोवर्ग भार में जूडो प्रतियोगिता से अपना नाम वापस ले लिया था। उनका मुकाबला इजराल के जूडो प्लेयर टोहार बुटबुल के खिलाफ था, लेकिन उन्होंने खेलने से मना कर दिया। बताया जा रहा है कि नौरीन ने यह फैसला इजरायल-फिलीस्तीन संघर्ष को देखते हुए लिया था। नौरीन ने कहा था कि वह इजरायल के अत्याचार के खिलाफ फिलीस्तीन का समर्थन कर रहे हैं।

अब इस खिलाड़ी ने भी किया खेलने से इंकार
नौरीन के बाद अब सूडान के एक प्लेयर ने भी टोहार बुटबुल के खिलाफ खेलने से इंकार कर दिया है। सूडान के जूडो एथलीट मोहम्मद अब्दुल रसूल ने इजरायली खिलाड़ी बुटबुल के खिलाफ मुकाबले से अपना नाम वापस ले लिया है। मोहम्मद अब्दुल रसूल की जूडो में 469वीं रैंक है। हालांकि अब्दुल रसूल ने यह नहीं बताया कि कि उन्होंने इजराइली खिलाड़ी के खिलाफ मैच से बाहर रहने का फैसला क्यों किया है।

यह भी पढ़ें— Tokyo Olympics 2020: भारतीय निशानेबाजों ने फिर किया निराश, सौरभ-मनु की जोड़ी दूसरे राउंड में बाहर

फिलीस्तीन का मुद्दा बड़ा: नौरीन
एक अल्जेरियन टीवी चैनल के साथ बातचीत में नौरीन ने कहा था कि उन्होंने ओलंपिक में क्वालीफाई करने के लिए कड़ी मेहनत की है, लेकिन फिलीस्तीन का मुद्दा इस सबसे काफी बड़ा है। साथ ही उन्होंने कहा था कि वह हमेशा से ही फिलीस्तीन पर उनकी पोजीशन को लेकर दृढ़ रहे हैं। नौरीन ने यह भी कहा था कि वह इजरायल द्वारा किए जा रहे अत्याचार के सामान्यीकरण के खिलाफ हैं और इसके लिए अगर उन्हें ओलंपिक गेम्स से बर्खास्त होना पड़ा तो वह इसके लिए भी तैयार हैं।

यह भी पढ़ें—tokyo olympics 2020 : भारत पहुंचने पर सिल्वर मेडलिस्ट मीराबाई चानू का हुआ भव्य स्वागत

2019 में भी किया था ऐसा
इससे पहले भी नौरीन इजराइल के जूडो प्लेयर बुटबुल के खिलाफ खेलने से इंकार कर चुके हैं। वर्ष 2019 के वर्ल्ड चैंपियनशिप में नौरीन का मुकाबला बुटबुल से होना था, लेकिन उस समय भी नौरीन ने इस मैच से अपना नाम वापस ले लिया था। इसके बाद इंटरनेशनल जूडो फेडरेशन नौरीन को सस्पेंड भी कर दिया था। वहीं ओलंपिक कमेटी ने अल्जेरिया के नौरीन को घर भेज दिया। वहीं इजराइल के बुटबुल ने राउंड ऑफ 16 में अपना पहला मुकाबला कनाडा के आर्थर मार्गेलिडन से किया। इस मैच में बुटबुल को हार का सामना करना पड़ा।

Story Loader