अभिषेक—यशस्विनी सिंह की जोड़ी पहले राउंड ही बाहर
वहीं अभिषेक वर्मा और यशस्विनी सिंह देसवाल की भारतीय जोड़ी 564 अंक के साथ 17वें स्थान पर रहने के कारण पहले चरण में ही स्पर्धा से बाहर हो गई। अभिषेक ने 283 (92, 94 और 97) जबकि यशस्विनी ने 281 (95, 95 और 91) अंक बनाए। यूक्रेन की ओलिना कोस्तियेच और ओलेह ओमलेचुक तथा सर्बिया के जोराना अरुनोविच और दामिर मिकेच के बीच कांस्य पदक के लिये खेलेंगे। क्वालीफिकेशन के पहले चरण में भी सौरभ ने अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने 98, 100 और 98 के स्कोर के साथ कुल 296 अंक बनाये जबकि मनु ने 286 अंक (97, 94 और 95) अंक हासिल किये। चोटी की आठ टीमों ने अगले चरण में प्रवेश किया।