31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

tokyo olympics 2020 : ओलंपिक में थमा मनिका बत्रा का सफर, तीसरे दौर में 0-4 से हारीं

मनिका का तीसरे दौर में ऑस्ट्रियाई खिलाड़ी सोफिया पोलकानोवा से मुकाबला हुआ। इस दौरान मनिका सीधे सेटों में 0-4 से हार गईं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 26 Jul 2021, 2:33 PM IST

manika_batra-1.jpg

नई दिल्ली। tokyo olympics 2020 के चौथे दिन भारत को आर्चरी-शूटिंग के बाद टेबल टेनिस में निराशा हाथ लगी है। भारत की स्टार महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा का टोक्यो ओलंपिक का सफर समाप्त हो गया है। सोमवार को मनिका का तीसरे दौर में ऑस्ट्रियाई खिलाड़ी सोफिया पोलकानोवा से मुकाबला हुआ। इस दौरान मनिका सीधे सेटों में 0-4 से हार गईं।

यह खबर भी पढ़ें:—tokyo olympics 2020 : बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विक और चिराग शेट्टी हारे

एक भी सेट नहीं जीत पाईं मनिका
सोमवार को मनिका को तीसरे दौर में ऑस्ट्रियाई खिलाड़ी सोफिया पोलकानोवा के हाथों हार का सामना करना पड़ा। 63वीं रैंकिंग वाली मनिका 17वें रैंक की पोलकानोवा के खिलाफ एक भी सेट नहीं जीत पाईं। सोफिया ने उन्हें 4-0 (11-8, 11-2, 11-5 और 11-7) से शिकस्त दी। मनिका की हार के साथ ही महिला टेबल टेनिस में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गई है।

यह खबर भी पढ़ें:—Tokyo Olympics 2020: मेदवेदेव ने भारत के सुमित नागल को सीधे सेटों में हराया

सुतीर्था मुखर्जी भी दूसरे दौर में हारीं
इससे पहले दिन में भारत की अन्य खिलाड़ी सुतीर्था मुखर्जी को भी दूसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा। दूसरे राउंड में सुर्तिथा को पुर्तगाल की खिलाड़ी फु यु ने सीधे सेटों में 3-11, 3-11, 5-11, 5-11 से शिकस्त दी।