31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Tokyo Olympics 2020: मेदवेदेव ने भारत के सुमित नागल को सीधे सेटों में हराया

दुनिया के तीसरे नम्बर के खिलाड़ी मेदवेदेव ने नागल को एरियाके टेनिस कोर्ट नम्बर-1 पर 6-2, 6-1 से हराया। यह मैच एक घंटे 6 मिनट चला।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 26 Jul 2021, 12:25 PM IST

sumit_nagal.jpg

नई दिल्ली। भारत के सुमित नागल को टोक्यो ओलंपिक की टेनिस स्पर्धा के पुरुष एकल वर्ग के दूसरे राउंड के मैच में आरओसी के डानिल मेदवेदेव के हाथों हार मिली है। इसके साथ टेनिस में भारत की चुनौती समाप्त हो गई है। दुनिया के तीसरे नम्बर के खिलाड़ी मेदवेदेव ने नागल को एरियाके टेनिस कोर्ट नम्बर-1 पर 6-2, 6-1 से हराया। यह मैच एक घंटे 6 मिनट चला।

यह खबर भी पढ़ें:—tokyo olympics 2020 : बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विक और चिराग शेट्टी हारे

नागल ने पहले दौर में डेनिस को हराया था
नागल ने अपने पहले दौर के मुकाबले में एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता उजबेकिस्तान के डेनिस इस्तोमिन को हराया था। कई खिलाड़ियों के प्रतियोगिता से हटने के कारण नागल को टोक्यो ओलंपिक में प्रवेश मिला था।

यह खबर भी पढ़ें:—tokyo olympics 2020 शानदार आगाज के बाद हारीं तलवारबाज भवानी देवी

1996 में टेनिस में भारत ने जीता था पदक
टेनिस में भारत ने 1996 के अटलांटा ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। यह पदक लिएंडर पेस ने जीता था। टेनिस में यह भारत का अब तक का एकमात्र पदक है।