30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Tokyo Paralympics 2020: सर्बिया की खिलाड़ी को हराकर पैडलर भाविनाबेन पटेल सेमीफाइनल में पहुंचीं

भाविना के सेमीफाइनल में प्रवेश करने के बाद पदक जीतने की उम्मीद बढ़ गई है। इससे पहले भावना पटेल ने क्वार्टर फाइनल में ब्राजील की जायस डी ओलिवेरिया को 3-0 से हराया था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 27 Aug 2021, 5:55 PM IST

bhavina.jpg

टोक्यो पैरालंपिक 2020 के तीसरे दिन टेबिल टेनिस में भाविना बेन पटेल ने सर्बिया की बोरिसवाला पेरीक रैंकोविच केा 3—0 (11-5, 11-6, 11-7) से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। भाविना के सेमीफाइनल में प्रवेश करने के बाद पदक जीतने की उम्मीद बढ़ गई है। इससे पहले भावना पटेल ने क्वार्टर फाइनल में ब्राजील की जायस डी ओलिवेरिया को 3-0 से हराया था।

भावना ने जॉयस को सीधे सेटों में हराया
भावना ने जॉयस को सीधे तीनों सेटों में 3-0 (12-10, 13-11, 11-6) में हराकर अगले दौर में पहुंच प्रवेश कर लिया है। जॉयस ने बढ़त के साथ खेल की शुरुआत की थी, लेकिन भावना ने जोरदार वापसी करते हुए पहला सेट 12-10 से अपने नाम किया। इसके बाद भावना ने जॉयस को वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया। दूसरा सेट 13-11 और तीसरा सेट 11-6 से जीता।

यह खबर भी पढ़ें:—Tokyo Paralympics 2020: शॉट पुट और पावरलिफ्टिंग में भारत का निराशाजनक प्रदर्शन, टेक चंद और जयदीप पदक की दौड़ से बाहर

भावना ने गुुरुवार को मेगन शैकलटन को 3-1 से हराया था
गुरुवार को भावना पटेल ने रोमांचक मुकाबले में ग्रेट ब्रिटेन की मेगन शैकलटन को 3-1 से हराया था। वहीं भारत की पैरा टेबिल टेनिस खिलाड़ी सोनलबेन पटेल को गुरुवार को महिला एकल वर्ग 3 के एकल ग्रुप डी में साउथ कोरिया की ली मिग्यू के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। मि-ग्यू ने सोनलबेन को 3-1 (10-12, 11-5, 11-3, 11-9) से हराया और पूरा मैच सिर्फ 30 मिनट तक चला।