
ग्लोवर टेक्सीरा
गुरुवार को 42 साल की उम्र में टेक्सीरा (Glover Teixeira) ने एक नया रिकॉर्ड बनाया, एतिहाद एरिना में मेन इवेंट उन्होंने गत चैंपियन जान ब्लाचोविक्ज़ (Jan Blachowicz) को हराकर पहली बार UFC का खिताब अपने नाम किया. उन्होंने लाइट हैवीवेट का खिताब जीता. वह यह खिताब जीतने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज फाइटर भी बन गए. टेक्सेरा को यह खिताब उनके दूसरे प्रयास में मिली उन्होंने लाइट हैवीवेट कैटेगरी में साल 2014 UFC 172 में भी प्रयास किया था. पर उस वक्त सर्वसम्मत निर्णय से वह जोन जोन्स के हाथों पराजित हो गए थे.
सात साल बाद रच दिया इतिहास
UFC में सात साल बाद वापसी करने वाले टेक्सीरा ने ऑक्टागॉन में आते के साथ ही इतिहास रच दिया. उन्होंने अपने मैच के सेकंड राउंड में जान ब्लाचोविक्ज को सब्मिशन के द्वारा हरा दिया. उन्होंने 42 साल के उम्र में अपना पहला UFC का खिताब जीता है. वह ऐसा करने वाले वाले पहले खिलाड़ी हैं. टेक्सीरा ने 19 साल के पेशेवर एमएमए करियर की 33 वीं जीत हासिल करने के लिए एक रियर-नेक चोक को बंद कर दिया, जिससे वह दूसरे सबसे पुराने यूएफसी चैंपियन बन गए.
क्या कहा टेक्सीरा ने
चैंपियनशिप बेल्ट जीतने के बाद टेक्सीरा ने कहा कि मैने अपने 40 के उम्र में यह बेल्ट जीतकर बता दिया कि उम्रदराज खिलाड़ियों में क्या क्षमता होती है जब वह इतने हाई लेवल के मुकाबले में लड़ता है. हम डेना व्हाइट (Dana White) के बारे में बात करते हैं कि कैसे वह UFC को प्रमोट करता है कैसे वह इसके लिए नियम तोड़ता है. आज UFC उसके वजह से ही एक अलग नाम है. मैने भी नियम तोड़ा है वो भी 42 साल के उम्र में और मैं ऐसे नियम बार-बार तोड़ता रहूंगा.
Published on:
31 Oct 2021 04:10 pm
बड़ी खबरें
View Allखेल
ट्रेंडिंग
