दुनिया के सबसे तेज धावक बोल्ट के अलावा डायमंड लीग में कई दिग्गज सितारे भी उतरेंगे जिनमें दोहरे ओलंपिक स्वर्ण विजेता मो फराह, महिला हेप्टाथलन स्वर्ण विजेता जेसिका एनिस हिल्स, विश्व रिकॉर्डधारी और लंदन ओलंपिक 800 मीटर चैंपियन डेविड रूडिशा तथा अन्य कई विश्व और ओलंपिक चैंपियन भी शामिल हैं।