5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गार्गी पुरस्कार:12वीं की मेधावी बेटियों को मिलेगी दूसरी किस्त

-शाला दर्पण पोर्टल पर 25 मार्च तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

2 min read
Google source verification
गार्गी पुरस्कार:12वीं की मेधावी बेटियों को मिलेगी दूसरी किस्त

गार्गी पुरस्कार:12वीं की मेधावी बेटियों को मिलेगी दूसरी किस्त

गार्गी पुरस्कार:12वीं की मेधावी बेटियों को मिलेगी दूसरी किस्त

-शाला दर्पण पोर्टल पर 25 मार्च तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

श्रीगंगानगर
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की कक्षा-10 व प्रवेशिका परीक्षा-2020 में 75 प्रतिशत एवं इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं के लिए गार्गी पुरस्कार की दूसरी किस्त के ऑनलाइन आवेदन की अन्तिम तिथि में 15 दिन की बढ़ोतरी की गई है। इसके चलते वंचित बालिकाएं अब 25 मार्च तक शाला दर्पण पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी। इससे पहले ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 मार्च निर्धारित थी। लेकिन तकनीकी खामियों के चलते शत प्रतिशत बालिकाओं के आवेदन निर्धारित तिथि में नहीं हो पाए। गौरतलब है कि गार्गी पुरस्कार के लिए सत्र 2019-20 में कक्षा-10 उत्तीर्ण छात्राएं वर्तमान में अध्ययनरत विद्यालय या स्वयं के स्तर से पोर्टल पर आवेदन कर सकती है।


-डीबीटी से सीधे बैंक खाते में जमा होती है राशि

इस पुरस्कार के लिए बालिका शिक्षा फाउंडेशन जयपुर की तरफ से सूचना जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय को दी जाती है। गौरतलब है कि गत वर्षों में बालिका फाउंडेशन की ओर से संबंधित छात्रा को गार्गी के चेक दिए जाते थे, लेकिन कोरोना काल में सरकार ने नियम बदल कर इस राशि के चेक की बजाय पुरस्कार विजेता छात्राओं के बैंक खाते में जमा करवाना शुरु कर दिया है।

-इन दस्तावेजों की सॉफ्टकॉपी जरूरी

1.अभ्यर्थी के वर्तमान में 12वीं कक्षा में राज्य के राजकीय, निजी विद्यालय अथवा अन्य संस्थान में अध्यनरत होने का संस्था प्रधान द्वारा प्रमाणित प्रमाण पत्र।

2.आवेदन के समय अभ्यर्थी का जन-आधार विवरण हो, जिसमें बालिका का नाम अंक तालिका , शाला दर्पण/पीएसपी पोर्टल सहित स्वयं के बैंक खाते में एक जैसा होना जरुरी है। जनाधार में बालिका का स्वयं का बैंक खाता जुड़ा होना भी आवश्यक है।


.....


सत्र 2019-20 की 10वीं कक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली गार्गी पुरस्कार के लिए पात्र बालिकाएं जो मौजूदा सत्र 2021-22 में 12वीं कक्षा में नियमित रूप से पढ़ रही है। उन्हें पुरस्कार की दूसरी किस्त के 3000 रुपए का भुगतान किया जाना है। पात्र बालिकाएं पर 25 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकतीं हैं।"

-भूपेश शर्मा, जिला समन्वयक,विद्यार्थी सेवा केंद्र,श्रीगंगानगर

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग