Sriganganagar Road Accident: कारों में सवार नौ लोगों में चालक जेठाराम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया, इनमें गणपतराम (50) की कल ही मौत हो गई, जबकि सुधीर और मनफूलराम ने आज दम तोड़ दिया।
राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ के सदर थाना क्षेत्र में दो कारों की टक्कर से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि राजमार्ग 62 पर चक 1-केएसआर के पास श्रीगंगानगर से बीकानेर की ओर जा रही कार विपरीत दिशा से आ रही कार से टकरा गयी।
इससे दोनों कारों में सवार नौ लोगों में चालक जेठाराम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया, इनमें गणपतराम (50) की कल ही मौत हो गई, जबकि सुधीर और मनफूलराम ने आज दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि अंचादेवी, कमलादेवी, हनुमान प्रसाद मेघवाल, मंगलराम, केसराराम का उपचार किया जा रहा है।
यह वीडियो भी देखें
वहीं सोमवार को हनुमान खेजड़ी मंदिर के पास सवारियों से भरा ई रिक्शा पलट गया। इसमें चार जनें घायल हो गए। जिन्हें ट्रोमा सेंटर लाया गया। जहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब दस बजे हनुमान खेजड़ी मंदिर के पास सवारियों से भरा ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में भिखी देवी, उसकी पोती मोनिका, गायत्री व चालक युनूस अली घायल हो गए। जिनका ट्रोमा सेंटर में प्राथमिक उपचार किया गया।