2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

114 करोड़ रु से 240 बेड का नया अस्पताल,क्रिटिकल केयर यूनिट,डॉक्टर्स

-कृष्ण चौहान-नर्सिंग स्टाफ क्वार्टर का होगा निर्माण  

3 min read
Google source verification
114 करोड़ रु से 240 बेड का नया अस्पताल,क्रिटिकल केयर यूनिट,डॉक्टर्स

114 करोड़ रु से 240 बेड का नया अस्पताल,क्रिटिकल केयर यूनिट,डॉक्टर्स


श्रीगंगानगर.राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय श्रीगंगानगर का निर्माण कार्य चल रहा है तथा जल्द ही एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए कक्षाएं भी शुरू हो जाएगी। इस बीच राजकीय जिला चिकित्सालय का विस्तार करते हुए 240 बेड का जी-प्लस थ्री फ्लोर का अस्पताल का निर्माण किया जाएगा। इस पर 67 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी। इसकी टैंडर की प्रक्रिय चल रही है। चिकित्सालय में अस्पताल के साथ ही 20 करोड़ रुपए की लागत से क्रिटिकल केयर यूनिट स्थापित की जाएगी। 27 करोड़ रुपए की लागत से नौ बीघा भूमि पर डॉक्टर्स व नर्सिंग स्टाफ व अन्य स्टाफ के लिए क्वार्टरों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए टैंडर फाइनल हो चुके हैं तथा जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि 325 करोड़ रुपए की लागत से मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य तेजी के साथ चल रहा है।
---------

ड्राइंग पर की विस्तृत चर्चा
इस बीच मंगलवार को जिला चिकित्सालय के पीएमओ डॉ.बलदेव सिंह चौहान,उप-नियंत्रक डॉ.राजकुमार बाजिया व आर.एस.आर.डी.सी.ली के प्रोजेक्ट डायेक्टर स्वामी ने नए अस्पताल भवन निर्माण की ड्राइंग को लेकर विस्तृत चर्चा की। ड्राइंग में एक-एक बिंदु पर मंथन कर फाइनल किया गया। स्वामी ने बताया कि ड्राइंग अप्रूव्ड होने पर टैंडर फाइनल कर निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।

610 बेड का हो जाएगा अस्पताल
----------

जिला चिकित्सालय के पीएमओ डॉ.चौहान ने बताया कि
240 बेड का नया अस्पताल का निर्माण किया जाएगा। इसकी दूबरा ड्राइंग अप्रूव्ड होते ही निर्माण कार्य शुरू होंगे।वर्तमान अस्पताल 370 बेड का है और नए अस्पताल मिलाकर 610 बेड का अस्पताल हो जाएगा। इसके साथ ही डॉक्टर्स,नर्सिंग स्टाफ व अन्य स्टाफ में इजाफा हो जाएगा तथा चिकित्सालय में रोगियों को बेहतर उपचार की सुविधा मिलेगी।

रजिस्ट्रेशन ब्लॉक
चिकित्सालय के उप नियंत्रक डॉ.बाजिया ने बताया कि वर्तमान आयुष भवन का तोडकऱ इस जगह चिकित्सालय में नया रजिस्ट्रेशन ब्लॉक का निर्माण किया जाएगा। वहां पर रजिस्ट्रेशन,डीडीसी स्थापित कर दवा वितरण व रोगियों के सैंपल एकत्रित करने का कार्य किया जाएगा।

यूं बनेगा नया अस्पताल

फस्र्ट फ्लोर- सैंट्रल लैब
सैंकड फ्लोर-एमआरडी रिकॉर्ड रूम

जी-प्लस-बी

ग्राउंड प्लोर: आपातकालीन कक्ष,रेडियोलॉजिस्ट विभाग
ओपीडी-मेडिसन,सर्जरी,आई,मनोचिकित्सा व ऑर्थो,आपातकालीन मैटरनिटी,बच्चा वार्ड,आपातकालीन लैब,डायलिसिस

प्रथम फ्लोर--ओपीडी-टीबी चेस्ट,डैंटल,ईएनटी,स्कीनव आयुष,वार्ड-आई,मनोचिकित्सा,कैदी,ऑर्थों,आइसीयू एंड एचडीयू,आईसोलेशन व मेडिकल प्रशासनिक भवन
सैंकड फ्लोर-पीएमआर विभाग,सर्जरी वार्ड,ऑटी कंप्लीट व सीएसएमडी ।

थर्ड फ्लोर-र्सजरी वार्ड,स्कीन,आईसीय कंप्लीट व लैब का निर्माण किया जाएगा।

यूं निर्माण कार्य पर राशि होगी खर्च
----------

-240 बैड के अस्पताल निर्माण पर राशि खर्च होगी-67 करोड़
-अस्पताल निर्माण के साथ केयर यूनिट निर्माण पर राशि खर्च होगी-20 करोड़

-डॉक्टर्स व नर्सिंग व अन्य स्टाफ क्वार्टर निर्माण पर राशि खर्च होगी-27 करोड़
------

जिला चिकित्सालय परिसर में वर्तमान अस्पताल का विस्तार करते हुए अब 240 बैड का अस्पताल निर्माण किया जाएगा। इसके लिए ड्राईंग अप्रूवड हो गई थी अब दूसरा ड्राईंग अप्रूवड करवाई जा रही है और टैंडर फाइनल कर निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। जबकि डॉक्टर्स व नर्सिंग स्टाफ के क्वार्टर के टैंडर हो चुके हैं। इनका निर्माण कार्य जल्दी शुरू किया जाएगा।

भीम सैन स्वामी,प्रोजेक्ट डायरेक्टर,आर.एस.आर.डी.सी.ली,श्रीगंगानगर।
------

मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की कक्षाएं जल्द शुरू होगी। इसकी काउंसलिंग की प्रक्रिया चल रही है। जिसके बाद जल्द एमबीबीएस की कक्षाएं शुरू होगी। 67 करोड़ की लागत से 240 बेड का नया अस्पताल का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू होगा। इसकी टैंडर की प्रक्रिया चल रही है। कॉलेज में स्टाफ आदि की नियुक्त व अन्य प्रक्रिया पूर्ण करवाई जा रही है।

राजकुमार गौड़,विधायक,श्रीगंगानगर।
---------------


विधायक व जिला कलक्टर ने किया मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण

राजकीय जिला चिकित्सालय में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का मंगलवार दोपहर को विधायक राजकुमार व जिला कलक्टर सौरभ स्वामी ने औचक निरीक्षण किया।इस दौरान विधायक और जिला कलक्टर ने आरएसआरडीसी एवं चिकित्सा विभाग के अधिकारियों से मेडिकल कॉलेज निर्माण की प्रगति से संबंधित विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस मौके पर नगर विकास न्यास सचिव मुकेश बारेठ, अधिशासी अभियंता मंगत सेतिया व विशाल गौड़,पूर्व सरपंच सुरेंद्र पारीक सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए।

Story Loader