scriptजगतगुरु गुरुनानक देव जी का 550वां उत्सव, उमड़ा आस्था का सैलाब | 550th Utsav of Shri Guru Nanak Dev JI in sri ganganagar | Patrika News
श्री गंगानगर

जगतगुरु गुरुनानक देव जी का 550वां उत्सव, उमड़ा आस्था का सैलाब

( sri ganganagar news ) जगतगुरु गुरुनानक देव जी ( gurunanak dev ) का 550वां उत्सव पूरी दुनिया में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। पाकिस्तान के ननकाना साहिब से चला अंतरराष्ट्रीय नगर कीर्तन सोमवार रात यहां पहुंचा।

श्री गंगानगरOct 15, 2019 / 02:03 am

abdul bari

जगतगुरु गुरुनानक देव जी का  550वां उत्सव, उमड़ा आस्था का समन्दर

जगतगुरु गुरुनानक देव जी का 550वां उत्सव, उमड़ा आस्था का समन्दर

श्रीगंगानगर.
नानक आया-नानक आया, संगता दे विच नानक आया, सतनाम-सतनाम वाहे गुरु-वाहे गुरुजी, सतगुरु अज हो गए दीदारे जैसे भजन गाती भाव-विभोर संगत। जिधर नजर दौड़ाओ आस्था का समन्दर। अंतरराष्ट्रीय नगर कीर्तन के आगमन पर सोमवार को ऐसे कितने ही नजारे नजर आए।
नगर कीर्तन सोमवार रात यहां पहुंचा ( sri ganganagar news )

जगतगुरु गुरुनानक देव जी ( gurunanak dev ) का 550वां उत्सव पूरी दुनिया में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। पाकिस्तान के ननकाना साहिब से चला अंतरराष्ट्रीय नगर कीर्तन सोमवार रात यहां पहुंचा। अपने निर्धारित समय से लगभग 7 घंटे विलम्ब से पहुंचने के बावजूद हजारों की संख्या में संगत हनुमानगढ़ रोड स्थित रिद्धि-सिद्धि कॉलोनी के मुख्य द्वार पर बेसब्री से इंतजार करती रही। जैसे ही नगर कीर्तन पहुंचा संगतों ने मत्था टेका और ‘बोले सो निहाल, सतश्री अकाल’ का उद्घोष किया। विशेष पालकी में सजी श्री गुरुनानक देव जी की खड़ावां, श्री हरगोविन्द साहिब व श्री गुरु गोविन्द साहिब के शस्त्र के दर्शनों की ललक तो देखते ही बनती थी।
दर्जनों स्वागत द्वार बनाए गए

पदमपुर रोड पर गुरुद्वारा धन-धन बाबा दीपसिंह शहीद में नगर कीर्तन के पहुंचने के रास्ते में बीसियों जगह जोरदार स्वागत किया गया। दर्जनों स्वागत द्वार बनाए गए।

यह खबरें भी पढ़ें…

Home / Sri Ganganagar / जगतगुरु गुरुनानक देव जी का 550वां उत्सव, उमड़ा आस्था का सैलाब

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो