20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / महिलाओं के वेश में कार में घूम रहे थे तीन युवक, लोगों ने कार को घेरकर रुकवाया और कर दी धुनाई

महिलाओं के वेश में कार में घूम रहे थे तीन युवक, लोगों ने कार को घेरकर रुकवाया और कर दी धुनाई

मालवीय नगर इलाके में शनिवार शाम वेश बदलकर कार में घूम रहे तीन संदिग्ध युवकों को लोगों ने पकड़ लिया। इनकी पिटाई करने के बाद लोगों ने इन्हें पुलिस ( jaipur police ) के हवाले कर दिया। पुलिस तीनों संदिग्धों ( Three suspected arrested in jaipur ) से पूछताछ कर रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Abdul Bari

•

Updated: 14 Oct 2019, 1:35 AM IST

Three suspected youth arrested in jaipur : Men disguised as women

Three suspected youth arrested in jaipur : Men disguised as women

जयपुर

मालवीय नगर इलाके में शनिवार शाम वेश बदलकर कार में घूम रहे तीन संदिग्ध युवकों को लोगों ने पकड़ लिया। इनकी पिटाई करने के बाद लोगों ने इन्हें पुलिस ( jaipur police ) के हवाले कर दिया। पुलिस तीनों संदिग्धों ( Three suspected arrested in jaipur ) से पूछताछ कर रही है।

यह है पूरा मामला ( jaipur crime news )

एसआई रामकेश ने बताया कि मालवीय नगर सी-ब्लॉक में शाम करीब 7 बजे कार में सवार तीन लोग घूम रहे थे। धीमी रफ्तार में चल रही कार के अंदर झांकने पर लोगों को महिला का लिबास पहने पुरुष नजर आया। इकट्ठा हुए लोगों ने संदेह के आधार पर कार को घेरकर रुकवा लिया। उन्होंने तीनों को उतारकर कॉलोनी में घूमने का कारण पूछा। इस पर उन्होंने बहरूपिया होने और घर-घर जाकर रुपए मांगने का काम बताया लेकिन संदेह के आधार पर लोगों ने तीनों को पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।


चल रही है पूछताछ

पकड़े गए संदिग्ध दिलीप, प्रकाश और शौकीन निवासी मध्यप्रदेश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पूछताछ में उन्होंने बताया कि तीनों पुरुष हैं। एक कार का चालक है और दो जने लैला-मजनूं बनकर लोगों से त्योहार पर रुपए मांगने आए थे। लोगों ने बच्चाचोर समझकर उनको पकड़ लिया।


बहरूपिया होने का नहीं दे पाए प्रमाण

पुलिस को तीनों संदिग्धों के पास से बहरूपिए होने का प्रमाण नहीं मिला है, जिसके चलते तीनों से अलग-अलग भी पूछताछ की जा रही है। स्थिति स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ( प्रतीकात्मक तस्वीर )

यह खबरें भी पढ़ें...

क्लास में कुछ ऐसा कर रहा था छात्र, देखते ही शिक्षक ने की जमकर पिटाई, थाने तक जा पहुंचा मामला


ट्रक ने दो बाइकों को मारी जोरदार टक्कर, एक व्यक्ति की कुचलने से हुई दर्दनाक मौत, पांच घायल


राजधानी में दो पक्षों में हुआ झगड़ा, एक पक्ष ने पिस्टल से किया फायर, इलाके में फैली दहशत