
पंजाब से गुजरात जा रही 60 लाख की 802 पेटियां अंग्रेजी शराब बरामद
राजियासर (श्रीगंगानगर). राजियासर पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान एक ट्रक में पंजाब से गुजरात जा रही करीब साठ लाख रुपए की अंग्रेजी शराब की 802 पेटियां बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
पुलिस अधीक्षक परिस देशमुख ने बताया कि जिले में चलाए जा रहे नशा, मादक पदार्थ तस्करी व अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई चल रही है। शनिवार को राजियासर थाना प्रभारी सत्यनारायण गोदारा के सुपरविजन में एसआई पृथ्वीराज ने मय जाब्ते के मुखबिर की सूचना पर नाकेबंदी की। जहां एक ट्रक को रुकवाकर जांच की र्ग तो उसमें चावल के भूसे से भरे हुए कट्टों के बीच छिपाकर रखी गई शराब मिली।
पुलिस ने ट्रक की तलाशी के दौरान 802 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। जिसकी कीमत करीब साठ लाख रुपए है। यह शराब पंजाब से ट्रक में भरकर गुजरात के लिए भेजी जा रही थी। पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में आरोपी गोरधनराम पुत्र किशनाराम निवासी नांद बाड़मेर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम में एसआई के साथ कांस्टेबल विनोद कुमार, भादरराम, आत्माराम, विजेन्द्र सिंह, कालूराम शामिल रहे।
Updated on:
13 May 2023 11:47 pm
Published on:
13 May 2023 11:34 pm
बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
