श्रीगंगानगर. जिले में पुलिस की ओर से अपराधियों accused के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियानों के बाद अपराध से जुड़े व्यक्तियों की रातों की नींद उड़ गई है। अपराधियों को अब घर में रात को चैन से सोना भी नसीब नहीं हो रहा है। हर वक्त अपराधी व उनके परिजनों को यही लगता है कि कब पुलिस धडधड़ाती अंदर घुस आएगी। अपराधियों में पुलिस इस खौफ के बाद लोगों को भी सकून मिला है। नशा व पंजाब के गैंगस्टरों के निशान पर चल रहे जिले में इस तरह की कार्रवाई से पुलिसकर्मियों का भी मनोबल बढ़ा है।
जिले में पिछले दिनों हुई इन पांच कार्रवाई में 4040 पुलिसकर्मी शामिल हो चुके हैं। इन पुलिसकर्मियों की ओर से 784 टीमों ने 870 आरोपियों, गैंगस्टरों, वांछित अपराधियों, नशा तस्करों व अवैध शराब निकासी करने वाले तथा आवारागर्दी करते पाए गए लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस कार्रवाई का धीरे-धीरे दायरा भी बढ़ाती जा रही है।
रखी जाती है पूरी गोपनीयता
– पुलिसकर्मियों ने बताया कि ऑपरेशन से पहले सीओ स्तर पर थानों के पुलिसकर्मियों को एकत्रित किया जाता है। इनकी टीमें बनाई जाती है और उनको टारगेट का पता नहीं होता है। ना यह जानकारी रहती है कि कहां जाना है। इसके बाद आधे घंटे तक अधिकारी टीम के पुलिसकर्मियों को ब्रीफ करते हैं और उनको टारगेट पर रवाना कर दिया जाता है। सुबह सूरज निकलने से पहले सभी टारगेट पर एक साथ कार्रवाई करनी होती है। जिससे अपराधी बचकर भाग नहीं सकें। ऑपरेशन को पूरी तरह गोपनीय रखा जाता है।
पहले तैयार करते हैं सूची
-एसपी, एएसपी, सीओ व थाना प्रभारी की ओर से पहले फरार, वांछित आरोपियों की सूची तैयार की जाती है। मुखबिरों की सूचनाएं एकत्रित की जाती है। आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की जाती है। इसके बाद टीमों के हिसाब से सूचियां तैयार होती है। ब्रीफ के बाद एक टीम को एक सूची पकड़ाकर टारगेट को पकडऩे के लिए भेज दिया जाता है। कार्रवाई में पुलिस को कई बार इसके अलावा भी आरोपी मिल जाते हैं।
इनका कहना है
– इस तरह की कार्रवाई से पुलिसकर्मियों की कार्यक्षता व काबलियत बढ़ती है। लगातार छापों व चेकिंग से अपराधियों में खौफ व्याप्त होता है। इसके चलते वे जिले में घुसने से पहले सोचते हैं और बचने का प्रयास करते हैं। लोगों में भी मैसेज अच्छा जाता है। इस कार्रवाई का दायरा भी अभी बढ़ाया जाएगा। ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
– परिस देशमुख, पुलिस अधीक्षक श्रीगंगानगर
तारीख पुलिस टीमें गिरफ्तारी मादक पदार्थ शराब हथियार कारतूस वाहन
19 मार्च 500 75 52 अफीम-चिट्टा 52 पव्वे बंदूक 16 25
08 अपे्रल 1000 240 200 1 लाख गोली, अफीम 200 बोतल बंदूक 33 35
25 अप्रेल 990 180 192 अफीम, पोस्त, गोली 250 बोतल 4 पिस्तौल 05 00
04 मई 700 119 149 अफीम, हेरोइन 70 लीटर 00 03 00
14 मई 850 170 277 गांजा, अफीम 00 00 00 05