23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बात करने के लिए मोबाइल दिया, फिर 13 साल की छात्रा को बहला-फुसलाकर ले गया

श्रीगंगानगर शहर के एक इलाके में एक युवक ने मोबाइल देकर स्कूली छात्रा से दोस्ती की। फिर उसे बहलाफुसलाकर ले गया, लेकिन समय पर सूचना मिलने से पुलिस ने धर दबोचा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Deepak Sharma

•

Updated: 4 Mar 2025, 7:16 PM IST

13 साल की छात्रा को बहला-फुसलाकर ले गया

13 साल की छात्रा को बहला-फुसलाकर ले गया

श्रीगंगानगर शहर के एक इलाके में एक युवक ने मोबाइल देकर स्कूली छात्रा से दोस्ती की। फिर उसे बहलाफुसलाकर ले गया, लेकिन समय पर सूचना मिलने से पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया और वहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में सौंप दिया।

जिला चिकित्सालय पुलिस चौकी प्रभारी झाब्बरमल ने बताया कि पीडि़ता के पिता ने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 13 वर्षीय बेटी सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ती है। वह 27 फरवरी को स्कूल जाने के लिए निकली थी, लेकिन घर नहीं लौटी। स्कूल में पूछताछ की तो पता चला कि वह स्कूल नहीं आई। जांच अधिकारी ने बताया कि छात्रा की उसके घर के पास भवन निर्माण करने वाले कारीगर विकास पांडे के साथ जान पहचान हो गई थी। दोनों फोन पर बातें करने लगे। 27 फरवरी को सुबह दस बजे छात्रा नई धानमंडी के जस्सासिंह मार्ग पर गेट के पास साइकिल पर आई और वहां पहले से तैयार आरोपी विकास पांडे उसे टेम्पो में बिठाकर ले गया। दोनों ट्रेन पर बठिण्डा पहुंचे और वहां दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इस दौरान आरोपी के मोबाइल की लोकेशन बहादरगढ़ के पास मिली। सदर थाने का एक जांच दल एएसआई राजेन्द्र डाबला की अगुवाई में एक प्रकरण की जांच के लिए दिल्ली गया था। आरोपी के मोबाइल लोकेशन पता चलने पर दिल्ली गए जांच दल ने छात्रा को दस्तयाब कर आरोपी को पकड़ किया। छात्रा को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया, वहां से उसके परिजनों के सुपुर्द किया।

यूपी में जाकर शादी करने की थी मंशा
जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी विकास पांडे उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की गुलरिया सिरमा का रहने वाला है। आरोपी पीडि़ता को उत्तर प्रदेश ले जाकर शादी करना चाहता था। आरोपी विकास को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, वहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में सौंप दिया।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग