4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंच पर मेधा,साधना और सपनों का उत्सव: कन्या महाविद्यालय में प्रतिभाओं की चमक

श्रीगंगानगर.चौधरी बल्लूराम गोदारा राजकीय कन्या महाविद्यालय में शनिवार को वार्षिकोत्सव एवं पारितोषिक वितरण समारोह उत्सव के रूप में आयोजित किया गया। जहां शिक्षा,संस्कृति,खेल और सृजनात्मकता का सुंदर संगम देखने को मिला। समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. पूनम सेतिया ने की,जबकि मुख्य अतिथि के रूप में श्रीगंगानगर विधायक जयदीप बिहाणी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों […]

2 min read
Google source verification

श्रीगंगानगर.चौधरी बल्लूराम गोदारा राजकीय कन्या महाविद्यालय में शनिवार को वार्षिकोत्सव एवं पारितोषिक वितरण समारोह उत्सव के रूप में आयोजित किया गया। जहां शिक्षा,संस्कृति,खेल और सृजनात्मकता का सुंदर संगम देखने को मिला। समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. पूनम सेतिया ने की,जबकि मुख्य अतिथि के रूप में श्रीगंगानगर विधायक जयदीप बिहाणी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. विजयलक्ष्मी महिंद्रा,भाजपा नेता प्रियंका बेलाण और भामाशाह सुभाष गोदारा शामिल रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन और वंदना के साथ हुआ। संगीत विभाग की छात्राओं ने मधुर स्वागत गीत से वातावरण को उल्लासपूर्ण बना दिया। इसके पश्चात महाविद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों का पारंपरिक तरीके से साफा,श्रीफल और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। आईक्यूएसी प्रभारी प्रो.कमलजीत कौर मान ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया, जबकि प्राचार्य प्रो. सेतिया ने वार्षिक प्रतिवेदन के माध्यम से महाविद्यालय की शैक्षणिक,सांस्कृतिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की उपलब्धियों को रेखांकित किया।

लक्ष्य के प्रति एकाग्रता जरूरी

विशिष्ट अतिथि बेलाण ने कहा कि सफलता केवल अंकों तक सीमित नहीं होती,बल्कि जीवन में बेहतर प्रदर्शन और आत्मविश्वास भी उतना ही महत्वपूर्ण है। डॉ. विजयलक्ष्मी महिंद्रा ने धैर्य और निरंतरता को सफलता का मूल मंत्र बताया। भामाशाह गोदारा ने छात्राओं को लक्ष्य के प्रति एकाग्रता और निरंतर अभ्यास से आगे बढऩे की प्रेरणा दी।

विभिन्न क्षेत्रों में अव्वल रही छात्राओं का सम्मान

समारोह का सबसे आकर्षक क्षण पुरस्कार वितरण रहा,जहां शैक्षणिक, खेल, एनसीसी, एनएसएस, साहित्यिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ गायिका प्रियंका,सर्वश्रेष्ठ नृत्यांगना किरण मीणा, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी अस्तिंदर कौर, एनसीसी कैडेट पूजा वर्मा सहित अनेक छात्राओं को मंच पर सम्मान मिला। बीकानेर विश्वविद्यालय में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली छात्राओं मोनिका हरजाई, खुशी मोदी, नीरू सोनी और कविता हर्ष को भी विशेष सम्मान दिया गया। कुमारी मानवी को महाविद्यालय की सर्वश्रेष्ठ छात्रा घोषित किया गया। इसी अवसर पर प्रो.श्यामलाल की ओर से संपादित राष्ट्रीय संगोष्ठी आधारित पुस्तक विकसित भारत: विविध संदर्भ का विमोचन भी किया गया।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग