5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्रीगंगानगर में सबसे महंगा और आकर्षण का केन्द्र होगा अम्बेडकर चौक

नगर परिषद की दरियादिली, अब तक साठ लाख रुपए का बजट हो चुका है खर्च  

2 min read
Google source verification
SriGanganagar श्रीगंगानगर में सबसे महंगा और आकर्षक का केन्द्र होगा अम्बेडकर चौक

SriGanganagar श्रीगंगानगर में सबसे महंगा और आकर्षक का केन्द्र होगा अम्बेडकर चौक

श्रीगंगानगर शहर के ह्रदय स्थल कहे जाने वाले गोलबाजार में यदि आप जा रहे तो सबसे आकर्षक का केन्द्र अम्बेडकर चौक दिखेगा। इलाके का सबसे महंगा यह चौक बन रहा है। हालांकि इस चौक पर लगी नई प्रतिमा का अनावरण अभी तक नहीं किया है।

करीब सवा साल पहले इस चौक पर लगाई गई आदमकद प्रतिमा का अनावरण करने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से कराए जाने का कार्यक्रम बना था लेकिन कोरोना की तीसरी लहर के कारण यह प्रोग्राम सिरे नहीं चढ़ पाया। इस बीच किसी ने वहां नई प्रतिमा को खंडित कर दी।

विवाद होने के बाद वहां फिर से दलित एक्शन कमेटी की अेार से किए गए सहयोग से नई प्रतिमा लगाई गई है। लेकिन अब भी प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम तय नहीं हो पाया है।

नगर परिषद के अभियंताओं की माने तो इस चौक पर करीब 60 लाख रुपए का भारी भरकम बजट खर्च किया जा रहा है। नगर विकास न्यास प्रशासन ने विधायक कोटे से दस लाख रुपए खर्च किए थे। वहीं नगर परिषद ने पच्चीस-पच्चीस कुल पचास लाख रुपए के टैण्डर किए हुए है। आकर्षक का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अकेेले ग्रेनाइट प्त्थर की लागत 22 लाख रुपए आई है।

वहीं 14 लाख रुपए की लागत से संगीत बजने वाला रंगीन फव्वारा खरीद किया गया है। इस चौक पर संविधान निर्माता बाबा डा.भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का मूल्य शामिल नहीं किया गया है। यह प्रतिमा दलित समाज ने अपने स्तर पर लगवाई है। मौजूदा चौक का दायरा तीन से साढ़े तीन फीट तक चौड़ा किया गया है। इससे आसपास खड़ी रेहडि़यों का स्थान नहीं बचा है।

पिछले साल इस चौक के पुनर्निर्माण को लेकर विधायक राजकुमार गौड़ और कांग्रेस नेता अशोक चांडक के बीच कशमकश शुरू हुई थी। विधायक गौड़ ने एमएलए कोटे से दस लाख रुपए देने की घोषणा कर चौक का पुनर्निर्माण यूआईटी से कराया।

इस बीच चांडक ने इस चौक को भव्य रूप देने की घोषणा करते हुए नगर परिषद से पचास लाख रुपए का टैण्डर जारी करवा दिया। चांडक और गौड़ के बीच विधानसभा चुनाव से लेकर अब तक कमशमकश चल रही है। इस कारण दोनों खेमे के लोग अपने अपने हिसाब से निर्माण कार्य करवा रहे है। इन दोनों दिग्ग्जों की आपसी खींचतान से इस चौक का भव्य रूप देने के लिए बजट खर्च करने की हौड़ सी लग गई है।

यह रहेगी खूबियां
- संसद की तर्ज पर इस चौक का डिजाइन बनाया गया है।
- प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के लिए चौक के अंदर से सीढिया स्मारक स्थल पहुंचने के लिए सीढि़यों का निर्माण कराया।
- साढ़े तीन फीट चौड़ा करने से अंदर राहगीरों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी।
- रात को इस चौक पर लगने वाले ग्रेनाइट पत्थर चमक सके इसलिए हाई मास्क लाईट लगाई गई है।
- सांझ ढलते ही संगीत बजने वाला रंगीन फव्वारा लगेगा।
- चौक के चारों ओर रेहडि़यों और अन्य स्ट्रीट वेंडर्स को जगह नहीं दी जाएगी।
- इस चौक पर पहली बार आकर्षक हरियाली लगाई जाएगी। इसके लिए बाहर से घास और पौधे मंगवाए जाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग