4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विद्युत निगम के प्रति बढ़ा आक्रोश, एसई ऑफिस में लगाया धरना

-शहर में बाधित हो रही विद्युत सप्लाई, आमजन परेशान

2 min read
Google source verification
  • श्रीगंगानगर.जिला मुख्यालय पर तूफानी बारिश की वजह बिगड़ा विद्युत सप्लाई का सिस्टम तीन दिन से पटरी पर नहीं आ रहा है। गुरुवार को निगम के एसई ऑफिस में धरना लगाकर पार्षदों ने किया विरोध प्रदर्शन। शहर की बसंती चौक क्षेत्र के पास वास्तुनगर में विद्युत ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आ गई। इस कारण शाम पौने चार से रात्रि पौने नौ बजे तक बिजली सप्लाई गुल रही। गर्मी में बार-बार बिजली की ट्रिपिंग हो रही है,कहीं पर ट्रांसफार्मर जल रहे हैं तथा कई जगह विद्युत लाइन में फॉल्ट आने, एलटी लाइन क्षतिग्रस्त होने आदि कारणों से बार-बार बिजली सप्लाई बाधित हो रही है। इससे शहर में जलापूर्ति भी प्रभावित हो रही है। गर्मी में बिजली सप्लाई बाधित होने पर आम व्यक्ति का जन-जीवन प्रभावित हो रहा है।

बार-बार बाधित हो रही बिजली, किया विरोध

  • शहर के एल-ब्लॉक एरिया क्षेत्र और शहर में बार-बार विद्युत सप्लाई बाधित हो रही है। विद्युत निगम की लापरवाही और एफआरटी टीम की कार्यशैली के खिलाफ पार्षद डॉ.भरतपाल मैय्यर के नेतृत्व में शहर के लोग गुरुवार शाम छह बजे करणी मार्ग स्थित निगम के एसई लाभ सिंह मान कार्यालय में धरना लगाकर विरोध-प्रदर्शन किया। कार्यालय में एसई मान नहीं थे और पार्षद सहित अन्य लोग एसई नौ बजे तक ऑफिस में धरना लगाकर विरोध किया। एसई टू पीए एक्सईएन केके वैष्णव ने बताया कि एल-ब्लॉक व खत्री धर्मशाला एरिया क्षेत्र में निगम की टीम को मौके पर भेजकर विद्युत सप्लाई बहाल करवा दी गई। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्रदर्शन में पार्षद किशन चौहान, पूर्व पार्षद रमेश डागला,सतगुरु सेठी, प्रहलाद राम, हरीश कपूर, साधु घडिय़ाव सहित काफी संख्या में लोग शामिल हुए।

पुरानी आबादी के सात वार्डों में पांच घंटे गुल रही बिजली

  • शहर की पुरानी आबादी के सात वार्डों में बुधवार रात्रि 8.30 बजे से रात्रि 1.20 बजे तक करीब पांच घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। इस कारण लोगों का निगम के प्रति आक्रोश बढ़ गया। पार्षद बंटी वाल्मीकि ने बताया की शहर की पुरानी आबादी के वार्ड नंबर 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12 में बुधवार रात्रि 8.30 से विद्युत सप्लाई बंद हो गई। रात्रि 11 बजे तक निगम के अधिकारियों को बार-बार फोन किया गया। किसी ने बात तक नहीं सुनी और विद्युत सप्लाई बहाल नहीं की गई। इसके बाद वाल्मीकि ने बताया कि रात्रि 11.30 बजे शहर की पुरानी आबादी के सहायक अभियंता कार्यालय पर विरोध-प्रदर्शन किया गया। यहां पर भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया।

एसई मान के आवास पर पहुंच गए रात्रि को लोग

  • पुरानी आबादी के लोग और पार्षद वाल्मीकि जोधपुर डिस्कॉम के एसई लाभ सिंह मान के आवास पर पहुंच गए। विद्युत सप्लाई की बिगड़ी व्यवस्था को लेकर आक्रोश वक्त किया। रात्रि 12.30 बजे मान ने शहर की पुरानी आबादी के सहायक अभियंता और कार्यवाहक अधिशासी अभियंता शहर सीताराम जांगिड़ से पार्षद वाल्मीकि से खुद के फोन पर ही बात करवाई। पार्षद वाल्मीकि ने पत्रिका को बताया कि एक्सईन जांगिड़ ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया है और बड़े रुखे तरीके से बात की। इसके बाद एसई मान ने पुरानी आबादी क्षेत्र में रात्रि 1.20 बजे विद्युत सप्लाई बहाल करवाई। इस मौके पर पार्षद वाल्मीकि के साथ मोहम्मद अली,इरफान,मुकेश खन्ना,सफील सहित काफी संख्या में कॉलोनी के लोग शामिल हुए।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग