
Gram Panchayat Newsupdate: हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए मनरेगा के तहत जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक नर्सरी स्थापित की जा रही है। जिले की 343 ग्राम पंचायतों में पौध तैयार करके 2,73,000 पौधे रोपे जाएंगे। जिला परिषद सीइओ ने जिले की नौ पंचायत समितियों के विकास अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 15 मई तक पौधे तैयार कर लिए जाएं। इसके अलावा इन पौधों की देखभाल के लिए ट्री गार्ड की व्यवस्था भी की जानी है।
लगाए जाने वाले पौधे का शत-प्रतिशत जियो टैगिंग हरियालो राजस्थान एप के माध्यम से किया जाएगा। नर्सरियों की जियो टैगिंग भी इसी एप पर करवाई जाएगी।
जिले की हर ग्राम पंचायत में पौधशाला तैयार करने की दृष्टि से यह कार्य योजना तैयार की गई है। पौधों के साथ-साथ इनकी देखभाल की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि रोपे गए पौधे सुरक्षित एवं स्वस्थ रहें।
गिरधर, सीइओ, जिला परिषद, श्रीगंगानगर।
पंस - पौधों की संख्या
श्रीगंगानगर - 41,923
पदमपुर - 28,476
श्रीकरणपुर - 27,685
रायसिंहनगर - 37,177
श्रीविजयनगर - 22,939
अनूपगढ़ - 25,312
घड़साना - 28,581
सूरतगढ़ - 38,759
सादुलशहर - 22,148
कुल - 2,73,000
Published on:
15 Apr 2025 03:14 pm
बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
