2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

-मृतक का भाई घायल, शादी की खुशियां मातम में बदली
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

pawan uppal

•

Updated: 12 Apr 2018, 7:44 AM IST

car bike accident

श्रीगंगानगर.

एफ ब्लॉक के रहने वाले दो सगे भाई गुडग़ांव में सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए। यह हादसा मंगलवार देर रात को गुडग़ांव में हुआ था। इसमें एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। भाटिया धर्मशाला के पास स्थित एफ ब्लॉक निवासी प्रशांत भाटिया उर्फ रिची और उसका अनुज सुशांत भाटिया उर्फ मनु दोनों गुडग़ांव में एक यूएसए की आईबीएम कंपनी में कार्यरत थे, दोनों भाई गुडग़ांव में ऑफिस का काम निपटाकर अपनी बाइक पर वापस लौट रहे थे कि रास्ते में एक कार ने तेजगति से टक्कर मार दी।

लालगढ़ हवाई पट्टी की अधूरी बाउंड्री वाल अब होगी पूरी

दुर्घटना इतनी भीषण थी कि सुशांत उर्फ मनु के सिर पर गहरी चोट लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके अग्रज प्रशांत गंभीर घायल हो गया। इस घायल को एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घायल प्रशांत की शादी 21 अप्रेल को होनी थी। इसके लिए यहां एफ ब्लॉक में उनके घर पर तैयारियां चल रही थी, जैसे ही यह सूचना मिली तो पूरे घर में मातम पसर गया। मृतक के चाचा महेन्द्र भाटिया ने 'पत्रिका' को बताया कि सुशांत भाटिया का शव लेकर गुडग़ांव से रवाना हो गए हैं। उसकी गुरुवार की अंत्येष्टि की जाएगी। वैवााहिक कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।

शहर के चप्पे-चप्पे पर रहेगी तीसरी आंख की नजर


दो दिन बाद गंगानगर आना था
प्रशांत और सुशांत दोनों सगे भाईयों की जॉब मिलने के बाद परिवारिक सदस्यों ने खुशी मनाई थी। कुछ दिन पहले ही प्रशांत के विवाह की तिथि निर्धारित की थी। 21 अप्रेल की तैयारियां भी घर पर चल रही थी लेकिन मंगलवार रात करीब दस बजे गुडग़ांव में हुए हादसे ने पूरी खुशियों पर ग्रहण लगा दिया।

यहां भी पढ़े

विक्की गोंडर एनकाउंटर मामले में पंजाब पुलिस के अधिकारियों के बयान - https://goo.gl/uTM4qV

मेडिकल कॉलेज के नक्शे में होगा संशोधन - https://goo.gl/pDCjJ1

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़