- पुलिस अधीक्षक ने पुलिस मित्रों के साथ की बैठक
श्रीगंगानगर. जिला प्रशासन व पुलिस की ओर से संयुक्त रूप से चलाए जा रहे ऑपरेशन सीमा के अंतर्गत बॉर्डर इलाके व आसपास गांवों के पुलिस मित्रों को बॉर्डर पर सतर्क रहने एवं नशे के खिलाफ लोगों को जागरुक करते हुए इस मिशन में युवाओं को जोडऩे की बात कही गई।
पुलिस लाइन में आयोजित पुलिस मित्रों की बैठक में पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने कहा कि बॉर्डर व आसपास के गांवों के लोग सतर्क रहें एवं नशे के खिलाफ लोगों को जागरुक किया जाए। इसके लिए अधिक से अधिक प्रयास किए जाएं।
इस मिशन में अधिक से अधिक युवाओं को पेरित कर जोड़ा जाए। जिससे अधिक से अधिक लोगों को नशे से बचाया जा सके। इसके साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए चुनाव के दौरान नशे व धनबल का प्रयोग होने पर प्रशासन व पुलिस को सूचित करें।
इसको लेकर भी अधिक से अधिक लोगों को जागरुक किया जाए। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह, रेड आर्ट गु्रप के विक्रम ज्याणी सहित अन्य लोग मौजूद थे।