3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राखी के धागे का स्नेह ऐसा उमड़ा, बहन ने नहीं की जान की परवाह , भाई को बचाने डिग्गी में कूद पड़ी, हादसे में दोनों की मौत

Drowning accident : भाई ओर बहन के प्रेम के प्रतीक रक्षा बंधन पर्व से करीब दस दिन पहले रविवार को स्नेह के इस बंधन को बनाए रखने के लिए एक बहन ने अपने प्राणों की बाजी लगा दी।

less than 1 minute read
Google source verification
Brother sister died

राखी के धागे का स्नेह ऐसा उमड़ा की बहन ने आव देखा न ताव, भाई को बचाने डिग्गी में कूद पड़ी, हादसे में दोनों की मौत


अनूपगढ़. भाई ओर बहन के प्रेम के प्रतीक रक्षा बंधन पर्व से करीब दस दिन पहले रविवार को स्नेह के इस बंधन को बनाए रखने के लिए एक बहन ने अपने प्राणों की बाजी लगा दी। वह अपने डिग्गी में डूबते भाई को तो नहीं बचा पाई, लेकिन अंतिम सांस तक उसने अपने प्यारे भैया को बचाने के लिए जद्दोजहद की।

भाई जब डिग्गी की गहराई में डूबता दिखा तो उसने भी हाथ पांव मारे लेकिन अंतत: वह डिग्गी की मिट्टी में फंस गई ( anupgarh )। हादसे में भाई और बहन दोनों की जान चली गई। जिस किसी ने यह हृदय विदारक दृश्य देखा भौचक्का रह गया ( Brother and sister died )। डिग्गी से कुछ दूर खड़े लोगों ने दोनों को बचाने के लिए शोर मचाया लेकिन सब नाकाम रहा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव एक एनडी निवासी दस वर्षीय विक्रम डिग्गी में नहाने के लिए गया था । उसके साथ उसकी बहन वीरपाल भी थी ( SriGanganagar News )। डिग्गी में नहाता हुआ विक्रम डूब कर पानी की गहराई में चला गया। उसे यूं डूबता देख पास खड़ी उसकी बहन वीरपाल ने जान की परवाह नहीं की और डिग्गी में छलांग लगा दी। उसने भाई बचाने के लिए तमाम कोशिश की लेकिन डिग्गी में मिट्टी अधिक होने के कारण वह इसमें फंस गई ( rajasthan news )।

हादसे में दोनों की डूबने से मौके पर ही मौत हो गई। पास खड़े कुछ लोगों ने भाई बहनों को डूबते हुए देखा तो शोर मचाया । इससे मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने दोनों भाई बहन को डिग्गी से बाहर निकाला और अनूपगढ़ के राजकीय चिकित्सालय ले आए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया ( hindi news )। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

Story Loader