4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्री गंगानगर

बीएसएफ जवानों ने योग किया, ग्रामीणों को बताए लाभ

लैला मजनू की मजार पर इस शिविर का आयोजन

Google source verification

अनूपगढ़. सीमा सुरक्षा बल की 23 वीं बटालियन की तरफ से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर योग जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। लैला मजनू की मजार के पास पार्क में हुए इस आयोजन में बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट विनोद कुमार और योग प्रशिक्षक मनोज कुमार ने ग्रामीणों को योग के लाभों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। योग जागरूकता शिविर में पहुंचे ग्रामीणों से बीएसएफ के अधिकारियों ने अपील की है कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा और इसमें अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे और योग को नित्य दिनचर्या का हिस्सा बनाए। उन्होंने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार ऐतिहासिक स्थल पर योग जागरूकता शिविर आयोजित करवाया जाना था। इसलिए लैला मजनू की मजार पर इस शिविर का आयोजन करवाया गया है।