4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाउसिंग बोर्ड की आवासीय कॉलोनी में व्यावसायिक गतिविधियां

-शहर के जवाहनगर सेक्टर नंबर एक,दो व तीन में जगह-जगह खुली है दुकानें

2 min read
Google source verification
housing board

हाउसिंग बोर्ड की आवासीय कॉलोनी में व्यावसायिक गतिविधियां

श्रीगंगानगर.

शहर के वार्ड 40 में राजस्थान आवासन मंडल हाउसिंग बोर्ड की तीन आवासीय कॉलोनियां बसी हुई है। इनमें जवाहरनगर सेक्टर नंबर एक,दो व तीन शामिल हैं। तीनों आवासीय कॉलोनियों में व्यवसायिक गतिविधियां चल रही है।

गैंगस्टर की तलाश में गुजरात पहुंची पुलिस, रिमांड पर सहयोगी


राजस्थान आवासन मंडल के नियमानुसार कोई भी व्यक्ति आवासीय कॉलोनी में व्यावसायिक गतिविधियां नहीं कर सकता। लेकिन यहां पर आवासन मंडल की इन तीनों कॉलोनियों में व्यावसायिक गतिविधियों पर कोई रोक नहीं है। इन कॉलोनियों में जगह-जगह दुकानें खुली हुई है। दो-तीन जगह तो फैक्ट्रियां तक चल रही है। हालांकि राजस्थान आवासन मंडल ने इन कॉलोनियां को नगर परिषद को हैंडओवर कर रखा है। इसके बावजूद व्यावसायिक गतिविधियां रोकने के लिए न तो परिषद कार्रवाई कर रही है और नहीं आवासन मंडल के अधिकारी।

'राज्यमंत्री' के पेच ने खुशियों पर लगाया विराम


चल रही है दुकानदारी
कॉलोनी के एक व्यक्ति ने बताया कि आवासीय कॉलोनी में दूध की डेयरी चलाई जा रही है। इसके अलावा चुस्की व पापड़ी व सर्दी में डबलरोटी बनाने, बिस्किट बनाने और सब्जी, किराना आदि की दुकानें चल रही है। आवासीय कॉलोनी मार्केट का रूप ले रही है।

आईजी से मिलने के बाद शिष्टमंडल के लोगों में विवाद


जवाहरनगर के सेक्टर एक,दो व तीन में आवासीय कॉलोनियां है। इनका पट्टा या रजिस्ट्री जारी करने पर मौके पर मकान का निरीक्षण किया जाता है। आवासीय होने पर ही पट्टा आदि जारी करने की कार्रवाई की जाती है।
त्रिलोकचंद स्वेटा, अधिशासी अभियंता, राजस्थान आवासन मंडल हनुमानगढ़।

हड़ताल से लगा लाखों का फटका - https://goo.gl/491rww

आसमान से बरसी आग, अगले चौबीस घंटे में राहत की उम्मीद - https://goo.gl/mtvAba

फल-सब्जी मंडी में लौट आई रौनक - https://goo.gl/iUGpMz

अब गांवों तक सीमित हुआ किसान आंदोलन - https://goo.gl/jbb5yw

धमकी के बाद भी स्टेशन पर नहीं निगरानी के पुख्ता इंतजाम - https://goo.gl/S8KPMP

किसानों को वितरित किए ऋण माफी के प्रमाण-पत्र - https://goo.gl/xcfkLK

हाउसिंग बोर्ड की आवासीय कॉलोनी में व्यावसायिक गतिविधियां - https://goo.gl/cXApBF

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग