9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्री गंगानगर

कोहरे में कार गंग नहर में गिरी, तीन किसान व मिस्त्री की मौत

- आधी रात को हुआ नहर की पटरी पर हादसा

Google source verification

श्रीगंगानगर. जवाहर नगर थाना क्षेत्र में शनिवार की रात करीब 11 बजे बाद कोहरे के चलते एक कार गंग नहर में जा गिरी। जिसमें तीन किसान व मिस्त्रियों की मौत हो गई। एक जना रात को ही मौके पर निकाल लिया गया लेकिन दो जने कार में फंसे रहे। रातभर तलाशी अभियान चलाया गया। रविवार सुबह कार को बाहर निकालाकर दो मृतकों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिए।]


पुलिस ने बताया कि साधुवाली में गंग नहर की पटरी करीब एक किलोमीटर अंदर ढाणी में सुनील के घर साधुवाली वार्ड नंबर 6 निवासी अजमेर सिंह (45) पुत्र सुरजीत सिंह कुम्हार, साधुवाली वार्ड नंबर एक निवासी संजय (32) पुत्र पूर्ण राम बिश्नोई और रविंद्र उर्फ रोडू (30) सुभाषचंद्र बिश्नोई मिस्त्री निवासी गुमजाल (पंजाब) कार से गए हुए थे।

शनिवार रात करीब 11 बजे के बाद तीनों जने कार में ढाणी से वापस रवाना हुए। कोहरे में नहर की पटरी पर कार का संतुलन बिगड़ गया और कार नजर में जा गिरी। इस दौरान खिडक़ी खुलने से संजय बाहर आ गया और पानी में बहते हुए शोर किया। तो वहां अनिल नाम के व्यक्ति ने यह आवाज सुन ली और उसको कुछ आगे जाकर पानी से बाहर निकाल लिया। अनिल अकेला ही संजय को तत्काल अस्पताल ले आया।

जहां इलाज के दौरान संजय की मौत हो गई। बाद में पता चला कि कार नहर में डूबी है और उसमें अन्य लोग भी हो सकते हैं। इस मामले की सूचना मिलने पर जवाहरनगर थाना प्रभारी नरेश निर्वाण, साधुवाली चौकी व थाने से जाब्ता मौके पर पहुंच गया। रात को ही सिविल डिफेंस के गोताखोर व साधुवाली के गोताखोरों को वहां बुलाया गया। जिन्होंने घने कोहरे व सर्द रात में नहर में कार की तलाश की।

सुबह फिर से नहर में गोताखोरों ने तलाश की और कार को बांधकर बाहर निकाल लिया। कार में अजमेर सिंह व रविंद्र कुमार के शव मिले। इस दौरान यहां काफी संख्या में किसानों व आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गए। शवों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिए। अस्पताल में भी मृतकों के परिजन, ग्रामीण व उपसरपंच राकेश कुमार आदि पहुंच गए।