31 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हवा में घुली बर्फ, पूरे दिन चला कंपकंपी का दौर

-पूरे दिन चला कंपकंपी का दौर

2 min read
Google source verification
weather

weather

-पूरे दिन चला कंपकंपी का दौर
-हल्की धूप को बेअसर करती रही हवा

श्रीगंगानगर.

उत्तर में हुई जबर्दस्त बर्फबारी का असर जिले के मौसम पर भी नजर आने लगा है। सर्दी का असर तेज हो गया है, वहीं हवा में जैसे बर्फ घुल गई है। पूरा दिन कंपकंपाते बीत रहा है।घरों से निकले लोग स्वेटर और कोट पहनने के बावजूद कंपकंपाते नजर आए। । गुरुवार को शहर में दिन की शुरुआत से मौसम साफ रहा। इस दौरान कोहरा नहीं होने से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार अपेक्षाकृत तेज रही।

Video : वारदात रोकने को पुलिस ने लगाए नाके, वाहनों की सघन जांच

आसमान में कोहरा तो नहीं था लेकिन बादल लगभग पूरा दिन छाए रहे। इससे न्यूनतम तापमान कुछ बढ़ा लेकिन मौसम सर्द बना रहा। पूरा दिन घरों में दुबके रहने के बावजूद हाथों पैरों पर ठंडक का असर महसूस हो रहा था।

Video : फीजिक्स में कैमिस्ट्री का घालमेल, शिक्षा विभाग ने निरस्त किए दोनों पेपर

सूरज दिखा मगर नहीं मिली राहत
सुबह आसमान में जब सूरज नजर आया तो लगा कि सर्दी से कुछ राहत मिलेगी लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं। हवा में घुली बर्फ जैसी ठंडक ने धूप का असर लगभग गायब कर दिया । धूप पर दिन में अधिकांश समय न के बराबर रही। ऐसे में ज्यादातर लोग घरों में ही हीटर आदि का उपयोग कर सर्दी से राहत पाते नजर आए। इसके साथ ही मौसम बदलने से खानपान में बदलाव भी नजर आने लगा है। चौक चौराहों पर अब सर्दी में उपयोग की मिठाइयों की बिक्री बढऩे लगी है।

डेढ़ माह तक नहीं होंगे शुभ कार्य, चार दिन बाद मलमास शुरू

एक सप्ताह में यूं रही सर्दी

तिथि अधिकतम न्यूनतम
09 दिसम्बर 26.6 4.5

10 दिसम्बर 22.9 5.0
11 दिसम्बर 18.0 10.2

12 दिसम्बर 14.2 10.6
13 दिसम्बर 13.5 3.2

14 दिसम्बर 15.5 7.0

अब दुर्घटनाग्रस्त वाहन चेताएंगे, लापरवाही करोगे तो जान से जाओगे

Video : सद्भावना नगर एसटीपी का एक माह तक चलेगा ट्रायल