
पुलिस दल को देखकर मचा हडक़ंप जब पटाखे बेचने वाले लाइसेंसी दुकानदारों के पास नहीं मिले आग बुझाने के यंत्र
श्रीगंगानगर। इलाके में दीपोत्सव पर जरा सी चूक जानलेवा बन सकती है। सावधानी बरतने की हिदायत देने के लिए जब सोमवार शााम जब पुलिस अधिकारियों की एक टीम जिला मुख्यालय के बाजार में पटाखा विक्रेताओं के यहां पहुंची तो यह देखकर हैरान रह गई।
गांधी चौक से लक्कडमंडी रोड तक गुरु तेग बहादूर मार्ग पर जब पटाखें बेचने वाले अधिकांश दुकानदारों ने आग बुझाने के यंत्र नहीं लगा रखे थे। यहां तक कि पानी की बाल्टी और मिट्टी से भरी बाल्टियों की रस्म अदायगी तक नहीं थे। एक दुकानदार के पास लाइसेंस तक नहीं था। वहीं एक परचून दुकानदार ने अपनी दुकान के आगे पटाखों बेचने की स्टाल लगा रखी थी, जब इस दुकानदार से इन पुलिस अधिकारियों ने लाइसेंस मांगा तो उसने एक इशारा किया, तब सभी पुलिस अधिकारी उसके इशारे को विद्युत पोल पर नजर लगाई तो वहां लाइसेंस की प्रतिलिपि चस्पा हुई दिखाई।
इस विद्युत पोल पर कई बिजली के मीटर स्थापित थे। इससे बिजली आपूर्ति हो रही थी और इसी खंबे से सटे स्टाल के आसपास आग लगने की स्थिति में आग बुझाने का कोई बंदोबस्त दिखाई नहीं दिया। यह देखकर सीओ सिटी तुलसीदास पुरोहित ने कोतवाली थानाधिकारी हनुमानराम बिश्नोई को इन दोनों दुकानदारों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की बात कही। इसके उपरांत पुरानी धानमंडी के नुक्कड़ पर लगी अस्थायी दुकान पर पहुंचे तो वहां दुकानदार ने अपनी मां के पास लाइसेंस होने की बात कही। उसका लाइसेंस देखने और प्रतिलिपि उपलब्ध कराने के लिए कोतवाल को पाबंद किया।
पुलिस अधिकारियेां की इस टीम के साथ करीब साठ पुलिस कर्मियों का जाब्ता भी मौजूद था। जैसे ही यह पुलिस अमला आगे बढ़ रहा था तो राहगीरों की आवाजाही प्रभावित हो गई।
Published on:
5 Nov 2018, 8:38 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.