5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्री गंगानगर

लगातार बारिश से फसलों को नुकसान,किसान चिंतित

पिछले करीब 10 दिन से लगातार हो रही बारिश किसानों के लिए परेशानी का सबब बनती नजर आ रही है। क्षेत्र में शनिवार रात आई तेज आंधी के बाद मूसलाधार बारिश हुई। किसानों के लिए आफत लेकर आई बारिश से नरमा फसल को सर्वाधिक नुकसान हुआ है।

Google source verification

लूणिया (श्रीगंगानगर). पिछले करीब 10 दिन से लगातार हो रही बारिश किसानों के लिए परेशानी का सबब बनती नजर आ रही है। क्षेत्र में शनिवार रात आई तेज आंधी के बाद मूसलाधार बारिश हुई। किसानों के लिए आफत लेकर आई बारिश से नरमा फसल को सर्वाधिक नुकसान हुआ है। फसल को बचाने के प्रयास में किसान नरमा फसल में खड़े पानी बाहर निकाल रहे हैं। आंधी से भी फसल खराब हो रही है। गांव में खड़जा पानी में बह चुकी है।

ग्रामीणों ने बताया कि आए दिन आंधी व बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। आंधी से विद्युत पोल भी गिर गए और पेड़ों की डालियां टूट गई। इससे विद्युत आपूर्ति भी शाम तक ठप रही। दिन में सूरज पर घेरा दिखाई दिया। जिसे देखकर ग्रामीण तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।