31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान बावरी समाज विकास संस्था के डॉ बलदेव सिंह चौहान तीसरी बार प्रदेशाध्यक्ष चुने गए

समाज की एक दर्जन प्र तिभाओं का सम्मान

2 min read
Google source verification
राजस्थान बावरी समाज विकास संस्था के डॉ बलदेव सिंह चौहान तीसरी बार प्रदेशाध्यक्ष चुने गए

राजस्थान बावरी समाज विकास संस्था के डॉ बलदेव सिंह चौहान तीसरी बार प्रदेशाध्यक्ष चुने गए

समाज की एक दर्जन प्र तिभाओं का सम्मान--राजस्थान बावरी समाज विकास संस्था के डॉ बलदेव सिंह चौहान तीसरी बार प्रदेशाध्यक्ष चुने गए

श्रीगंगानगर राजस्थान बावरी समाज विकास संस्था की रविवार को किसान भवन में जिला व प्रदेश स्तरीय चुनाव और समाज सेवा के लिए उत्कृष्ट कार्य करने पर एक दर्जन कार्यकर्ताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अनूपगढ़ की विधायक संतोष बावरी,महिला विंग की जिलाध्यक्ष हनुमानगढ़ सुलोचना बावरी,पूर्व जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह आदि ने सूझाव रखा है कि कार्यकारिणी का कार्यकाल दो वर्ष से बढ़ाकर तीन वर्ष किया और कुछ कुछ पद संस्था में बढ़ाने का निर्णय किया गया।

प्रदेश कार्यकारणी का गठन
संस्था के संरक्षक पन्ना लाल भाटी ने बताया कि डॉ बलदेव सिंह चौहान को तीसरी बार संस्था का प्रदेशाध्यक्ष चुना गया। संस्था का वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन लाल चौहान,उपाध्यक्ष हनुमान भाटी,रामजी लाल चौहान,हरिराम बावरी,छबील सिंह भाटी,बीरबलराम भाटी,प्रदेश सचिव कृष्ण चौहान,प्रदेश कोषाघ्यक्ष तेलूराम,प्रदेश उप-सचिव भाग सिंह परमार,पूर्ण राम राठौड़ व मदन लाल पंवार,प्रदेश संगठन मंत्री जगदीश चौहान,पूर्ण राम,युवराज सिंह,श्योपतराम,उप-प्रधान रमेश कुमार,गुरमेल सिंह चौहान,नाजर सिंह व प्रदेश मीडिया प्रभारी लक्ष्मण भाटी को चुना गया।

-----------
प्रकाश सिंह जिलाध्यक्ष व महेंद्र जिला सचिव चुने गए
श्रीगंगानगर जिलाध्यक्ष प्रकाश सिंह,जिला सचिव महेंद्र सिंह,हनुमानगढ़ जिलाध्यक्ष लालचंद धांधल व जिला सचिव प्रेमसुख पंवार,अनूपगढ़ जिलाध्यक्ष आनंद कुमार व जिला सचिव मोहन लाल भाटी,बीकानेर जिलाध्यक्ष सिरदाराम व जिला सचिव सतनाम सिंह को चुना गया।
--------------------
समाज की एक दर्जन प्र तिभाओं का सम्मान
समाज सेवा के लिए उत्कृष्ट कार्य करने पर संस्था की ओर से डॉ.बीआर अंबेडकर पुरस्कार राज्य स्तर पर प्रथम पुरस्कार कृष्ण राम चौहान को दिया गया। मोहन लाल चौहान को द्वितीय व हंसराज पंवार को तृतीय,ज्योतिबा फूले पुरस्कार जिला स्तर पर राम कुमार राठौड़ को प्रथम,भैराराम को द्वितीय व हरिराम बावरी को तृतीय व श्रीश्री108 संत दयालनाथ जी महाराज पुरस्कार ब्लॉक स्तर पर भगवान सिंह बावरी को प्रथम,आनंद कुमार को द्वितीय व महेंद्र सिंह-संदीप कौर व मोहन लाल भाटी व मंजू भाटी को संयुक्त रूप से तृतीय व स्वात्री बाई फूले पुरस्कार रामदेवी बावरी को प्रथम,सरोज पंवार को द्वितीय व मंजू चौहान को तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। स्वं मनीराम स्मृति पुरस्कार में पन्ना लाल भाटी व राज्य स्तर पर शिक्षक सम्मान के लिए लक्ष्मण भाटी का सम्मान किया गया।